7-8 साल से एक बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा, फिर भी नहीं मानी हार; पूर्व कोच ने किया हिटमैन को लेकर भावुक करने वाला खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्ट्रैंग्थ एंड कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा ...और पढ़ें
-1792993328290_m.webp)
रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठते हैं सवाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर काफी कुछ कहा जाता है। कई लोग उन्हें आलसी तक बोलते हैं। हाल ही में रोहित ने अपनी फिटनेस पर जमकर काम किया है और वजन भी घटाया है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रैंग्थ एंड कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई ने रोहित को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।
उन्होंने बताया है कि रोहित पिछले सात-आठ साल से एक खास समस्या से परेशान हैं और उससे बचने के लिए वह जमकर मेहनत करते हैं। सोहम के इस बयान ने उन लोगों के मुंह को ताला लगा दिया है जो रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाते हैं और उन्हें आलसी कहते हैं।
'नहीं तो हो जाएगी दिक्कत'
सोहम ने प्रशांत देसाई के पॉडकास्ट में रोहित की एक पुरानी चोट और उनकी फिटनेस को लेकर बात की। सोहम ने कहा, "लोग कहते हैं कि रोहित आलसी है, मोटा है, ट्रेनिंग नहीं करता है। हालांकि, लोगों को यह समझना होगा कि रोहित को साल 2017 के आस-पास हिप में चोट लगी थी जो उनका करियर खत्म करने वाली थी। चैंपियंस ट्रॉफी जब हम हारे थे उस साल। उन्होंने अपने हिप और हैमस्ट्रिंग की सर्जरी कराई थी। हिप के आस-पास उनकी वीक स्पॉट है। अगर वह एक सप्ताह में कम से कम दो स्ट्रैंग्थ सेशन नहीं करते हैं तो वह बर्बाद हो जाएंगे और यह पिछले सात-आठ साल तक का है।"
View this post on Instagram
खत्म हो गए होते रोहित
सोहम ने कहा कि अगर रोहित मेहनती नहीं होते तो अभी तक उनका करियर खत्म हो गया होता, लेकिन वह लगातार अपने आप को फिट बनाए रखने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
अगर वह मेहनत नहीं कर रहे होते तो आज खत्म हो चुके होते। रन बनाने, आईपीएल में खेलने, कप्तानी करने के बारे में तो भूल जाइए। यह दो सेशन उन्हें करने ही करने हैं। उन्हें या तो दो स्ट्रैंग्थ सेशन सप्ताह में दो बार करने होंगे या फिर मैदान पर एक खास तरह से काम करना होगा। इन दोनों के बिना रोहित कुछ नहीं कर सकते और वह यह सात-आठ साल से कर रहे हैं। यह सीक्रेट नहीं है यह बात सार्वजनिक है।"
