विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं अभी भी सुन रहा हूं', रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पर पहली बार की खुलकर बात; 2027 वर्ल्ड कप को लेकर साफ हुई तस्वीर

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:20 PM (IST)

रोहित शर्मा ने पहली बार अपने रिटायरमेंट की खबरों पर खुलकर बात की है। उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा हो रही है। इस दौरान रोहित ने पहली बार अपने रिटायरमेंट की खबरों पर खुलकर बात की है। उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है।

भारत इसी साल इंग्लैंड दौरे पर गया था। इस दौरान कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित लॉर्ड्स वनडे के बाद संन्यास ले लेंगे। मगर रोहित ने शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया था।

बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी रोहित के संन्यास की खबरों को अफवाह बताया था। हालांकि, अब रोहित ने खुद इन सभी बातों को खारिज कर दिया, जिससे 2027 वर्ल्ड कप को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है।

रोहित ने तोड़ी चुप्पी

रोहित ने 'फैमिली हाउस विद रोहित शर्मा' शो पर अपने रिटायरमेंट पर खुलकर बात की। उनके शो में वो और मेहमान चंकी पांडे और करिश्मा कपूर मौजूद थे।

इस दौरान तीनों फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच उनसे अपने बारे में सुनी गई सबसे चर्चित अफवाह साझा करने को कहा गया। ऐसे में करिश्मा ने अपने डाइट, वहीं चंकी ने अपनी कंजूसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी, जबकि रोहित ने अपने रिटायरमेंट की खबरों पर खुलकर बात की।

रोहित ने कहा, 'मैंने अपने बारे में जो अफवाह सुनी थी, जो मैंने पहले भी सुनी और अब भी सुन रहा हूं, वो यह है कि मैं रिटायर होने जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हम तीनों के बारे में चल रही इन सभी अफवाहों पर अब विराम लग गया होगा।'

रोहित का पिछले 10 वनडे में प्रदर्शन

रोहित का पिछले 10 वनडे में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 55.40 के औसत से 554 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और दो शतक शामिल है। रोहित का इस दौरान स्ट्राइकर रेट 110.50 का रहा है।

रोहित के संन्यास की अफवाहों पर विराम लगाने से 2027 वर्ल्ड कप को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। विश्व कप का आयोजन अगले साल साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया में होगा, जहां रोहित को खेलते हुए देखा जा सकता है।

 यह भी पढ़ें- एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया; पूरा शेड्यूल आया सामने

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर ने जिंबाब्वे के खिलाफ ठोका ऐतिहासिक शतक, मिताली राज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त