विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: भारतीय टीम की एकतरफा जीत से गदगद हुए कप्‍तान सूर्यकुमार यादव, इंग्‍लैंड को पटखनी देने के बाद ये कहा

Published: Thu, 23 Jan 2025 07:00 AM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने हर विभाग ...और पढ़ें

भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया।
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया।

HighLights

  1. भारत ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
  2. अभिषेक शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी
  3. वरुण चक्रवर्ती ने लिए तीन विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच मैच की टी20I सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त ले ली है। कोलकाता में खेले गए पहले मैच में इ़ंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। सूर्या ने कहा कि गेंदबाजी में अच्छा काम किया और फिर बल्लेबाजों का प्रदर्शन सोने पर सुहागा जैसा था।

सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अर्शदीप ने पहले दो ओवर में दो विकेट लेकर इसे सही साबित किया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 79 रन की तूफानी पारी खेली।

'सभी ने किया उम्दा प्रदर्शन'

सूर्यकुमार यादव ने कहा, टॉस जीतना हमारे लिए अच्छा रहा और फिर गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी योजना को अमली जाम पहनाया। खिलाड़ी ऊर्जा से भरपूर दिखे और फिर बल्लेबाजों का प्रदर्शन सोने पर सुहागा जैसा था। हार्दिक साउथ अफ्रीका में भी हमारे लिए गेंदबाजी में अच्छा काम कर चुके थे, इसलिए हम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जा पाए। लड़कों ने अच्छी फील्डिंग की। फील्डिंग कोच ने भी यही चर्चा की थी हमें हाफ चांस को मौके में तब्दील करना है।

जोफ्रा ने दो विकेट लेकर मचाई खलबली

भारत के सामने लक्ष्य बड़ा नहीं था और आक्रामक शुरुआत भी हुई थी। हालांकि, जोफ्रा आर्चर ने एक ही ओवर में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन चलता कर भारतीय फैंस को थोड़ा सोचने पर मजबूर जरूर किया। हालांकि, अभिषेक ने अपना आक्रमण जारी रखा और महज 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया और 34 गेंदों पर उन्होंने 79 रनों की पारी खेली।

अभिषेक की आई आंधी

अभिषेक की आंधी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और भारत के लिए जीत महज औपचारिकता प्रतीत होने लगी। अभिषेक रशीद का शिकार जरूर बन गए, लेकिन इसके बाद हार्दिक और तिलक वर्मा ने जीत की औपचारिकताएं पूरी। भारत ने जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि दूसरे मैच में इंग्लैंड वापसी की राह तलाश करेगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के बाद अभिषेक शर्मा ने उधेड़ी अंग्रेजों की बखिया, सूर्या ब्रिगेड ने किया विजयी आगाज

यह भी पढे़ं- युवराज सिंह के नक्श-ए-कदम पर चले अभिषेक शर्मा, गुरु के बाद चेले ने इंग्लैंड के खिलाफ किया बड़ा कमाल