विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kieron Pollard के IPL संन्यास पर सामने आया सूर्यकुमार यादव का ब्रदरहुड, बोले- सीखने के लिए उत्साहित हूं

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2022 01:06 PM (IST)

Kieron Pollard Retirement किरोन पोलार्ड आइपीएल 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने आइपीएल से संन्यास का एलान कर ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड, खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड, खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आइपीएल 2023 के नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों द्वारा रिलीज और रिटेन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए 15 नवंबर शाम 5 बजे की टाइमलाइन रखी गई थी। इस पूरी प्रक्रिया में मुंबई इंडियंस की अहम कड़ी रहे किरोन पोलार्ड की खबर से फैंस को बड़ी निराशा हुई। दरअसल पोलार्ड का आइपीएल सफर थम गया है लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ उनकी जुगलबंदी अब भी जारी रहेगी।

15 नवंबर को किरोन पोलार्ड ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी कि उनके आइपीएल करियर को ब्रेक देने का वक्त आ गया है और अब वह मैदान पर नजर नहीं आएंगे। हालांकि, मुंबई इंडियंस के साथ वह बतौर बल्लेबाजी कोच काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने अपने संदेश में एक खूबसूरत बात लिखी जिसमें उन्होंने कहा कि वह मुंबई के खिलाफ नहीं खेलना चाहते थे।

पोलार्ड के आइपीएल से संन्यास पर मुंबई के स्टार बल्लेबाज और उनके साथी खिलाड़ी सूर्याकुमार यादव ने ट्वीट के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी है।

सूर्यकुमार यादव ने दी प्रतिक्रिया

सूर्यकुमार यादव ने पोलार्ड के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए लिखा कि शुरुआत से लेकर अब तक हमारी ब्रदरहुड केवल मजबूत हुई है। यह मेरे लिए काफी कठिन है कि आप, हमारे साथ मैदान में नहीं होंगे लेकिन मैं इस मौके के लिए काफी उत्साहित हूं कि आपसे सीखने का मौका मिलेगा। नए रोल के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं।

शानदार रहा है पोलार्ड का IPL करियर

आइपीएल करियर की बात करें तो पोलार्ड ने बल्ले और गेंद से शानदार काम किया है। उन्होंने 147.32 की स्ट्राइक रेट से 189 मैचों में 171 पारियों में 3412 रन बनाए हैं जिसमें 16 अर्धशतक शामिल है और उनका बेस्ट स्कोर 87 रन रहा है। गेंदबाजी में उनके नाम 69 विकेट है।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा, धौनी हैं तो वहीं करेंगे CSK को लीड दूसरा कोई नहीं

Ravindra Jadeja: CSK में रिटेन किए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने दी पहली प्रतिक्रिया, रिलीज करने की थी चर्चा