विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद बदल गए सूर्यकुमार यादव के दिन, एक के बाद एक मिली खुशखबरियां; खुद कबूली ये बात

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:10 PM (IST)

सूर्यकुमार यादव हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। इसके बाद उनके जीवन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। ये बात उन्होंने खुद कबूली है।

पीएम मोदी से मिलने के बाद बदली सूर्या की किस्मत

पीएम मोदी से मिलने के बाद बदली सूर्या की किस्मत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उनके दिन बदल गए हैं। सूर्या कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। मगर पीएम मोदी से मिलने के बाद वो शानदार फॉर्म में लौट आए हैं। साथ ही उन्होंने एक इवेंट में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार भी जीता है।

सूर्या अपने परिवार के साथ 6 नवंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले थे। इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। वो अब तक तीन मैचों में दो अर्धशतक ठोक चुके हैं।

सूर्या ने क्या कहा

सूर्या को नई दिल्ली में हुए सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर इवेंट में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सूर्या ने इस दौरान अवॉर्ड मिलने के बाद बताया कि पीएम मोदी से मिलने के बाद उनकी किस्मत खुल गई है।

सूर्या ने कहा, 'मुझे लगता है वह मीटिंग मेरे लिए लकी साबित हुई है। मैंने फिर रन बनाने शुरू कर दिए। लेकिन वो एक बहुत अच्छी मीटिंग थी। हमने सोचा था कि हम बस पांच या 10 मिनट के लिए मिलेंगे। मगर उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को 40 से 45 मिनट दिए। तो ये एक बहुत खूबसूरत पल था।'

सूर्या ने आगे कहा, 'मैंने उनसे पूछा कि वो सिचुएशंस को कैसे हैंडल करते हैं। मेरा मतलब है कि हम खेलते हैं तो प्रेशर महसूस होता है। तो मैंने उनसे पूछा कि आप जब परिस्थितियों का सामना करते हैं तो कितने दबाव में रहते हैं। उन्होंने सवालों का बहुत अच्छे से जवाब दिया। तो ये एक बहुत अच्छा पल था।'

सूर्या का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन

सूर्या का प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक शानदार रहा है। सूर्या ने हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 21 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए थे।

इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 82 रन जड़ दिए थे। उन्होंने इस पारी में नौ चौके और सात छक्के ठोके थे। फिर तीसरे मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 25 रन बनाए। सूर्या को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। अब वो अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम में वापसी करने को देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- SA VS BAN: वनडे सीरीज में केशव महाराज होंगे कप्तान, घातक गेंदबाज की हुई वापसी

यह भी पढ़ें- IND A vs Nepal Live Score: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।