Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suryakumar Yadav ने Rohit Sharma को एक शब्द में कहा कुछ ऐसा... इंटरनेट पर VIDEO मचा रहा तहलका

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 01:52 PM (IST)

    पॉडकास्ट Whos The Boss में सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की एक मजेदार आदत का खुलासा किया। हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार से रोहित शर्मा को एक शब्द में बताने को लेकर सवाल किया। इस पर सूर्या ने वाइफ पत्नी की तरफ देखते हुए जो एक शब्द कहा उसे सुनकर सभी की हंसी छूट पड़ी और ये वीडियो तेजी से अब वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    Rohit Sharma पर Suryakumar Yadav की मजेदार चुटकी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav on Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक मजेदार बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    एक इंटरव्यू के दौरान सूर्या से जब ये पूछा गया कि वे रोहित शर्मा को एक शब्द में कैसे डिफाइन करेंगे, तो सूर्यकुमार ने बेहद ही चुटीले अंदाज में जवाब दिया। उनका यह फनी जवाब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित पर Suryakumar Yadav की मजेदार चुटकी

    दरअसल, पॉडकास्ट "Who's The Boss" में गीता बसरा और हरभजन सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा की एक खास आदत का खुलासा किया। हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से मजाकिया अंदाज में पूछा, "रोहित शर्मा को एक शब्द में कैसे बताओगे?"

    इसके जवाब में सूर्यकुमार ने एकदम सटीक और हंसाने वाला जवाब दिया-"भूला"। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा अक्सर अपनी चीजें भूल जाते हैं, जैसे फोन, वॉलेट, आईपैड-लगभग हर जरूरी चीज। उनकी ये यह बात सुनकर सभी हंसने लगे।

    सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस ने ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी है। कई यूजर्स ने सूर्यकुमार के ह्यूमर की तारीफ की है तो कई ने कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्यार भरे कमेंट्स किए हैं।

    यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा नहीं! सूर्यकुमार यादव ने इसे चुना अपना टेनिस पार्टनर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

    सूर्या ने जर्मनी में कराई सर्जरी

    हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने लंदन में स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी कराई थी। फिलहाल वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन अपने मस्तमौला अंदाज से वह फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखा गया। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार यादव इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    यह भी पढ़ें: 'वह मुझे एक बार भी...', देविशा शेट्टी ने पति सूर्यकुमार यादव को बता झूठा! खोलकर रख दी पोल