विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सचिन तेंदुलकर जितने पैसे कमाए क्या?' स्टीव वॉ के सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:55 PM (IST)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने अजिंक्य रहाणे से पूछा कि क्या उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी शैली की नकल की और क्या उन्होंने तेंदुलकर जितना पैसा कमाया।

अजिंक्य रहाणे-सचिन तेंदुलकर

अजिंक्य रहाणे-सचिन तेंदुलकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को लगता है कि अजिंक्य रहाणे ने अपनी बैटिंग स्टाइल पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से ली है। इसके अलावा उन्होंने रहाणे से ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब भी उन्होंने मजेदार अंदाज में दिया है। रहाणे ने स्वीकार किया कि जब वे बड़े हो रहे थे, तो सचिन को देखकर ही खेलते थे। उन्होंने ये बताया कि तेंदुलकर ही उनके रोल मॉडल थे।

रहाणे ने एक बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए कई बार अहम पारियां खेली हैं। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में जब भी मौके मिले शानदार कार्य किया। रहाणे ने भारत को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई थी। ऐसे में वॉ का कहना है कि रहाणे ने तेंदुलकर की बैटिंग स्टाइल कॉपी की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ये भी पूछा कि क्या उन्होंने तेंदुलकर जितना पैसा कमाया?

अजिंक्य रहाणे से स्टीव वॉ ने किया सवाल?

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए रहाणे से सवाल किया। उन्होंने कहा, मेरा आपसे एक सवाल है। जब मैंने आपको देखा, तो मुझे लगा कि ये वो खिलाड़ी है, जो सचिन तेंदुलकर के जैसा लगता है। क्या आपने अपना गेम सचिन तेंदुलकर के हिसाब से बनाया था? आपका बैकलिफ्ट छोटा था, बहुत सीधा था। बहुत ही वैलेंस्ड भी था। क्या वो आपके रोल मॉडल थे?

अजिंक्य रहाणे ने दिया जवाब

रहाणे ने इसका जवाब देते हुए कहा, "हां उस समय शायद हर किसी के रोल मॉडल सचिन तेंदुलकर ही थे। मुंबई में बड़े होते हुए और वानखेड़े में सचिन को बैटिंग करते हुए और फिर दोस्तों के साथ खेलते हुए मैंने हमेशा ही सचिन तेंदुलकर को कॉपी किया। उनका बैकलिफ्ट, अपने हाथों के जितना हो सके पास रखना और स्ट्रेट ड्राइव खेलने की कोशिश करता था। वो खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव सभी को पसंद आता था। उन्हें बैटिंग करते हुए देखना और फिर अपनी टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनके साथ खेलना खास था।"

रहाणे से वॉ ने एक मेजदार सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या उन्होंने तेंदुलकर जितना पैसा कमाया? इसका रहाणे ने मजेदार जवाब दिया। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "इसे शायद मैं अब कर लूंगा।"

यह भी पढ़ें- 'चोट के बाद 10 गुना बेहतर वापसी करनी होती है', वेस्टइंडीज सीरीज से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने भरी हुंकार

यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत की सरजमीं पर 24 साल से सीरीज जीत को तरस रहा वेस्टइंडीज, कप्तान शाई होप की होगी बड़ी अग्निपरीक्षा