विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव गांगुली ने हितों के टकराव से किया इनकार, दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हेड कोच बनने के बाद हुआ पंगा

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:25 AM (IST)

सौरव गांगुली ने कहा कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हेड कोच होने के साथ-साथ कैब अध्‍यक्ष होने पर कोई हितों के ...और पढ़ें

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

HighLights

  1. सौरव गांगुली को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बनाया हेड कोच

  2. सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्‍यक्ष भी हैं

  3. सौरव गांगुली ने हितों के टकराव की बात से इनकार किया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मंगलवार को नया हेड कोच नियुक्‍त किया। इसके अलावा गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्‍यक्ष भी हैं। दो पद पर एकसाथ बने रहने के कारण हितों के टकराव की संभावना थी, लेकिन पूर्व कप्‍तान ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उन्‍हें लोकपाल से आदेश मिला है।

याद दिला दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2027 के लिए सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्‍त किया। गांगुली पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमंग बदानी की जगह लेंगे, जिन्‍होंने दो सीजन फ्रेंचाइजी को अपनी सेवाएं दी।

गांगुली ने क्‍या कहा

सौरव गांगुली से जब पूछा गया कि हितों के टकराव का मामला है तो उन्‍होंने जवाब दिया, 'मुझे लोकपाल के आदेश हैं।' वैसे, यह पहला मौका नहीं जब गांगुली का इस तरह के विषय से सामना हो रहा हो। 2019 में तत्‍कालीन बीसीसीआई लोकपाल डीके जैन से गांगुली की भूमिका के बारे में सवाल किया गया था। तब गांगुली डीसी के सलाहकार और कैब अध्‍यक्ष दोनों थे।

हेड कोच बनने पर क्‍या कहा

बहरहाल, सौरव गांगुली आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए पहली बार हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे। वो पिछले साल एसए20 में प्रीटोरिया कैपिटल्‍स के हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

गांगुली ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हेड कोच बनने के बाद कहा, 'दिल्‍ली अच्‍छा खेलेगा। मेरा आगे इस पर ध्‍यान रहेगा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स फ्रेंचाइजी मेरे दिल के काफी करीब है और सालों से मेरा इस फ्रेंचाइजी के साथ रिश्‍ता मजबूत है।'

यह भी पढ़ें- अब दिखेगी दिल्ली की दादागिरी! सौरव गांगुली बने DC के हेड कोच; IPL खिताब का सूखा होगा खत्म?

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स का कोच बन BCCI के नियमों की उड़ाई धज्जियां, बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं 'दादा'