विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोफिया हयात संग जुड़ा था रोहित शर्मा का नाम, अब एक्ट्रेस ने खोला 'बेडरूम सीक्रेट'; बोल्ड बयान से मची खलबली

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:03 PM (IST)

इंग्लैंड की एक्ट्रेस-सिंगर सोफिया हयात ने एक पॉडकास्ट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपने पुराने रिश्ते ...और पढ़ें

रोहित शर्मा-सोफिया हयात

रोहित शर्मा-सोफिया हयात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर इंग्लैंड की एक्ट्रेस-सिंगर सोफिया हयात ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सोफिया ने बताया है कि वे रोहित के साथ रिलेशन में थीं और हिटमैन की एक गलती की वजह से उनका रिश्ता टूट गया। सोफिया हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जिसमें उन्होंने रोहित के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई राज खोले हैं।

सोफिया ने ये भी बताया है कि वे रोहित के साथ कितने समय तक रिलेशन में रहीं और फिर उनका रिश्ता क्यों टूट गया? बता दें सोफिया हयात का नाम रोहित के साथ कई बार जुड़ चुका है। हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज ने कभी भी इसको लेकर कोई बात नहीं की है। इस रिश्ते को लेकर सोफिया पहले भी दावा कर चुकी हैं लेकिन शर्मा की तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली।

रोहित शर्मा को लेकर सोफिया हयात ने किए कई खुलासे

हयात ने हाल ही में स्ट्रेट टॉक क्वेयर विस्डम पॉडकास्ट पर बात करते हुए रोहित को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। मेरे मैनेजर की वजह से मैं क्रिकेट से जुड़ी। मैंने उस दौरान कई झूठ भी बोले। यहां तक कि मैंने अपनी झूठी उम्र बताई। इस तरह से मैं यूथ-आइकॉन बनी और इंडिया में काफी फेमस हो गई। मैंने सबसे महान बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा को भी डेट किया। वे अब दुनिया के महान बल्लेबाज हैं। मुझे माफ करना लेकिन ये कहना पड़ रहा है कि वे बिस्तर पर अच्छे नहीं थे।"

ये पहला मौका नहीं है, जब सोफिया ने रोहित को लेकर ऐसा दावा किया है। इससे पहले भी उन्होंने रोहित के साथ डेटिंग को लेकर खुलासे किए थे। सोफिया ने दावा किया था कि उन्होंने साल 2012 में डेटिंग शुरू की थी, जो एक साल तक चली थी। उनका कहना था कि रोहित ने मीडिया के सामने उन्हें फैन कह दिया था, जिससे वे इतना नाराज हो गईं कि उन्होंने रोहित को हर जगह से ब्लॉक कर दिया और दोनों का रिश्ता टूट गया।

रोहित शर्मा ने साल 2015 में की शादी

रोहित शर्मा शादीशुदा हैं और उन्होंने साल 2015 में अपनी मैनेजर रितिका सजदेह संग सात फेरे लिए थे। साल 2018 में रोहित पहली बार पिता बने और पत्नी रितिका ने बेटी समायरा को जन्म दिया था। इसके बाद 2024 में उन्हें एक बेटा भी हुआ। रोहित फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और वे जल्द ही एक टीवी शो होस्ट करते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ यादगार डेब्यू के बाद पाकिस्ताल लौटे रजाउल्लाह, इस्लामाबाद में मिला 'हीरो' जैसा वेलकम

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास लिस्ट में टॉप पर पहुंचे