विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: 'इसकी शुरुआत गेंदबाजी से हुई', श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बॉलर्स पर फोड़ा टीम इंडिया की हार का ठीकरा

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:48 AM (IST)

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार का जिम्मेदार गेंदबाजों का ठहराया है। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों की लाइन और लेंथ खराब रही।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय टीम की हार ठिकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा है। उनका मानना है कि टीम इंडिया के गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं पकड़ पाए, जिसकी वजह से भारत ने 20 ओवर में 247 रन लुटा दिए।

भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 223 रन ही बना पाई और मैच 24 रन से गंवा दिया। अय्यर ने चौथे टी20 में हार के बाद बेंगलुरु में होने वाले निर्णायक मैच के लिए टीम की रणनीति का भी खुलासा किया है।

गेंदबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार

अय्यर ने मुकाबले के बाद गेंदबाजों का हार का जिम्मेदार ठहराया है। उनके मुताबिक गेंदबाजों ने अपने प्लान को ठीक तरह एक्सीक्यूट नहीं किया। वो सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए।

अय्यर से जब पूछा गया कि चेज करते हुए भारत से कहां चूक हुई, तब कप्तान ने कहा, "इसकी शुरुआत गेंदबाजी से हुई। मुझे लगता है हमने सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी नहीं की। और 250 चेज करते हुए आपको एक अलग पैटर्न पर खेलना होता है। तो मुझे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की अप्रोच सही लगी, हालांकि हम गेंदबाजी में अपने प्लान को सही से लागू नहीं कर पाए और वहीं पीछे रह गए।"

निर्णायक मैच की रणनीति का भी किया खुलासा

अय्यर ने इस दौरान आखिरी और निर्णायक मैच की रणनीति का भी खुलासा किया। उनका कहना है कि टीम को कहीं बदलाव करने की जरुरत नहीं है, बस मैदान में प्लान को सही तरह लागू करना होगा।

अय्यर ने कहा,"मुझे लगता है कि आगे बढ़ते हुए हमें अपनी गेंदबाजी के बारे में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, बल्कि सभी प्लांस को सही से लागू करने और एक ताजा सोच के साथ मैदान पर उतरने की जरुरत है। आप उस दिन आएं, खेल को समझें, सही फैसले लें और मौके को भुनाएं।"

बेंगलुरू में होगा आखिरी मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। शाई होप के 102 रनों की पारी की वजह से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 में 248 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब में भारत कीमो पॉल के पंजे की वजह से सिर्फ 223 रनों पर सिमट गया।

वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ अपने आप को सीरीज जीतने का मौका दिया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्तूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और गौतम गंभीर की वो लड़ाई जिसमें हाथापाई तक पहुंच गई बात, दोस्त से दोनों कैसे बन गए दुश्मन?

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप के शतक और पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज में की वापसी