श्रेयस अय्यर ने बंद किए वैभव सूर्यवंशी के लिए भारतीय टीम के दरवाजे, कहा - 'वो बहुत युवा है...'
श्रेयस अय्यर ने क्राइसचर्च में होने वाले टी20 से पहले ही यह साफ कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को ...और पढ़ें
-1792570190156_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइसचर्च में होने वाले टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को ना खिलाने की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि वैभव अभी युवा हैं और सही वक्त आने पर उन्हें मौका मिलेगा।
अय्यर का कहना है कि टीम के ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं और दोनों ने भारत को वर्ल्ड कप भी जिताया है।
न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं मिलेगा मौका
सूर्यवंशी को 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ आठ में खेलने का मौका मिला है। इसकी वजह है कि अभिषेक और संजू टीम के लिए लगातार अच्छा करते हुए आ रहे हैं। अय्यर का मानना है कि वैभव के पास अभी मौके पाने के लिए बहुत साल पड़े हैं।
अय्यर ने मैच से पहले बातचीत में कहा, 'यह जरुरी है कि वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहे। वह बहुत युवा है और उसके पास मौके पाने के लिए बहुत साल हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें तुरंत मौका मिल जाएगा, क्योंकि हमारे ओपनर्स लगातार रन बना रहे हैं और टीम को वर्ल्ड कप जीता चुके हैं।'
भविष्य के लिए तैयार होंगे वैभव
अय्यर का मानना है कि विदेशी दौरों पर टीम के साथ बने रहने में वैभव को भविष्य के लिए बहुत फायदा मिलेगा।
अय्यर ने कहा, 'अगर आप देखें, जब वो विदेशी दौरे पर आ रहे हैं, तो उन्हें एक अच्छा अनुभव मिलेगा कि ऐसी विकेट्स पर कैसे खेलते हैं। जब वो अगली बार कभी भी इस परिस्थिति में आते हैं तो, वो बहुत अच्छे से तैयार रहेंगे। साथ ही वो टीम के बाकी खिलाड़ियों की मदद कर पाएंगे, जो पहली बार यहां आएगा।'
भारत को खेलने हैं पांच टी20
भारत को न्यूजीलैंड से कुल पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 24, तीसरा 27, चौथा 30 अक्टूबर और आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को होगा।
