'मेरे असली हीरो', दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले शिवम दुबे ने पिता को लेकर लिखी भावुक पोस्ट, फैंस लुटा रहे प्यार
शिवम दुबे ने दो टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने पिता को 'असली हीरो' बताते हुए एक भावुक इंस्टाग्राम ...और पढ़ें

शिवम दुबे ने किया कमाल प्रदर्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में बेहद अहम रोल निभाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे इस समय इंस्टााग्राम पर अपनी एक पोस्ट को लेकर फैंस के दिलों पर छाए हुए हैं। उन्होंने अपने पिता को लेकर ये पोस्ट लिखी है और इसी पर उनके फैन दुबे की तारीफें करने से थक नहीं रहे हैं।
दुबे दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। साल 2024 में जब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब भी दुबे उस टीम का हिस्सा थे। वहीं आठ मार्च को जब भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपना खिताब बचाया तो दुबे ने अपने बल्ले से काफी अहम रोल अदा किया।
'मेरे असली हीरो'
इस जीत के बाद दुबे को फैंस टीम का असली हीरो बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने कई अहम मौकों पर अपने बल्ले से छोटा ही सही, लेकिन ऐसा योगदान दिया जिसके बिना जीत मुमकिन नहीं होती। हालांकि, दुबे ने अपने असली हीरो अपने पिता को बताया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह अपने पिता को मेडल पहना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, "मेरे जीवन के असली हीरो।"
दुबे की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'शाबाश।'
दुबे का दमदार खेल
दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 में अपने बल्ले का कमाल दिखाया और नौ मैचों 169 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। उन्होंने पांच विकेट भी अपने नाम किए। वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबे ने अहम समय पर दो चौके मारे थे और ये चौके भारत को जीत के करीब ले गए थे। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 43 रनों की पारी खेली थी। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने आठ गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।