विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ ODI: कप्तानी को लेकर शिखर धवन ने खोला राज, शांत रहने से मिलती है फील्ड पर मदद

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 23 Nov 2022 03:59 PM (IST)

धवन से पूछा गया कि क्या भारत की कप्तानी मिलने के बाद उनकी विचारधारा पर किसी तरह का बदलाव आया ...और पढ़ें

किसी मैच के दौरान शिखर धवन। फाइल फोटो
किसी मैच के दौरान शिखर धवन। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। शिखर की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका पर जीत हासिल की है। शिखर धवन की निगाह बेहतर प्रदर्शन कर 2023 वर्ल्ड के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

इएसपीएनक्रिकइफो ने धवन से बातचीत की। इस दौरान धवन से पूछा गया कि क्या भारत की कप्तानी मिलने के बाद उनकी विचारधारा पर किसी तरह का बदलाव आया है। तब उन्होंने कहा कि फील्ड पर उनका शांत स्वभाव उनकी मजबूती है और इसी वजह से वह टीम का अच्छे से नेतृत्व कर पाते हैं।

शांत स्वभाव ने कप्तानी करने में पहुंचाइ मदद

उन्होंने कहा, “जब आप कप्तान बनते हैं तो आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। आपको पूरी टीम के बारे में सोचना होता है। मुझे इसके लिए अधिक मशक्कत करनी नहीं पड़ती क्योंकि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं बहुत जल्दी टीम में घुल मिल जाता हूं और इस स्वभाव ने मुझे कप्तानी में भी काफी मदद पहुंचाई है।”

शिखर ने आगे कहा, “मुझे खुद में हमेशा से एक अच्छा कप्तान होने की क्षमता महसूस होती थी और भगवान का शुक्र है कि मुझे कप्तानी मिली। मैंने वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की और हमें जीत मिली।” हालांकि इसके साथ ही धवन का यह भी माना कि उन्हें अपने स्ट्राइक रेट पर काम करने की जरूरत है।

आइपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए करेंगे कप्तानी

बता दें कि धवन को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया है। शिखर के पास आईपीएल खेलने का बहुत अनुभव है। वह मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर (अब सनराइजर्स हैदराबाद), दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं और अब पंजाब किंग्स टीम की अगुवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें- India Tour Bangladesh: इस वजह से बदला गया भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे ODI मैच का वेन्यू

यह भी पढ़ें- ICC T20 Ranking's: रैंकिंग में नंबर वन पर बरकरार सूर्यकुमार यादव, विराट को हुआ नुकसान