'पावरप्ले में तबाही मचाओ', न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज के बाद संजू सैमसन ने टीम इंडिया के सीक्रेट प्लान का किया खुलासा
संजू सैमसन ने खुलासा किया कि भारतीय टीम पावरप्ले में ही मैच जीतने की कोशिश करती है, जैसा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों के रिकॉर्ड चेज में देखा गया।

संजू सैमसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि टीम इंडिया कोशिश करती है कि पावरप्ले में ही मैच जीत लें। उनकी ये टिप्पणी न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने ऐतिहासिक रन चेज किया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने टी20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया।
भारत ने कीवी टीम के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाया। टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही 94 रन ठोक दिए, जिससे 226 रनों का लक्ष्य भी हासिल कर लिया। ये भारत का टी20 में सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले टीम इंडिया ने 209 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इतने विशाल स्कोर का पीछा करने के संजू सैमसन ने रन चेज के दौरान टीम इंडिया के अप्रोच पर बात की है।
संजू सैमसन ने दिया बयान
भारत की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "मैच के अलग-अलग फेज होते हैं और मुझे नहीं लगता है कि हम थोड़ा भी अलग खेलते हैं। जब आप पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करते हैं, तो आपके पास अप्रोच होता है। हम असल में इसे बहुत अलग तरीके से देखते हैं। पावरप्ले अगल होते हैं, मिडिल ओवर अलग और डेथ ओवर अलग होते हैं।"
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा, "अगर आप 170 रनों के स्कोर का पीछा कर रहे हैं और आपने तेज शुरुआत की है, तो हम पक्का करते हैं कि पावरप्ले में ही मैच जीत लें। पिछले कुछ सालों से हम इसी वजह से अच्छा कर रहे हैं।"
संजू सैमसन की शानदार पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों के विशाल लक्ष्य में संजू सैमसन ने अहम योगदान दिया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 33 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके चार छक्के शामिल रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत ने 226 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
