विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: भारत की चौथे T20I में हार का टर्निंग प्‍वाइंट क्‍या रहा? संजू सैमसन ने किया खुलासा

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:20 PM (IST)

भारतीय टीम को वेस्‍टइंडीज के हाथों हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 24 रन की शिकस्‍त का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भारत को वेस्‍टइंडीज के हाथों 24 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी

  2. वेस्‍टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी की

  3. संजू सैमसन ने बताया कि चौथे टी20 का टर्निंग प्‍वाइंट क्‍या रहा

। भारत को बुधवार को वेस्‍टइंडीज के हाथों चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 24 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। संजू सैमसन ने मैच के बाद बताया कि तिलक वर्मा का विकेट मैच का टर्निंग प्‍वाइंट रहा।

हैदराबाद में 248 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए भारत ने 12वें ओवर में 130 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मगर तिलक वर्मा और नीतिश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया की वापसी कराई। दोनों ने अच्‍छी साझेदारी की और समीकरण 19 गेंदों में 48 रन पर ले आए। तब रोमारियो शेफर्ड ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया।

संजू ने क्‍या कहा

सैमसन ने कहा, 'तिलक वर्मा आउट हुआ, वो मैच का टर्निंग प्‍वाइंट रहा। हम लक्ष्‍य की तरफ बढ़ रहे थे। प्रत्‍येक ओवर में 10-12 रन बना रहे थे। रेड्डी और तिलक ने दबाव की स्थिति में अच्‍छी बल्‍लेबाजी की। तब तक लगा कि हम मैच में बने हुए हैं।'

संजू ने आगे कहा, 'पांच विकेट गंवाने के बाद हमारी शानदार वापसी हुई। इस तरह का नियंत्रण रखा गया कि दो युवाओं ने दबाव को सोखा और वेस्‍टइंडीज गेंदबाजी आक्रमण पर हावी होकर खेले।'

जीतना चाहते थे सैमसन

संजू सैमसन ने अपनी पारी के बारे में भी बातचीत की और कहा कि वो मैच जीतना चाहते थे। 32 साल के सैमसन ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 23 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्‍होंने कहा, 'जब आप हार जाते हो तो कुछ भी करो, वो बहुत अलग लगता है। इसलिए मैं थोड़ा निराश हूं।'

भारतीय ओपनर ने आगे कहा, 'मैं निश्चित ही जीतने वाली टीम का हिस्‍सा बनना चाहता था। मुझे बल्‍लेबाजी करने में मजा आ रहा था। जब आप इस तरह के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करते हो तो कभी दिमाग में दूसरा विचार नहीं आता। आपको अपने आभास और अपनेशक्ति खेल पर ध्‍यान देना होता है और मैंने ऐसा ही किया। मुझे अपनी पारी का मजा आया, लेकिन मैं जीतने वाली टीम का हिस्‍सा बनना चाहता था।'

मैच का हाल

बता दें कि हैदराबाद में वेस्‍टइंडीज ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्‍टइंडीज ने इसी के साथ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी की। सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप के शतक और पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज में की वापसी

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप के शतक और पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज में की वापसी