विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भी खेल सकती है टीम इंडिया, पूर्व सेलेक्टर ने उठाए दोनों के करियर पर सवाल

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:51 AM (IST)

पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भारतीय टीम में भविष्य पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर आए दिन बहस होती है। टीम मैनेजमेंट ने कई बार संकेत दिए हैं कि वह नहीं चाहता कि ये दोनों खेलें, लेकिन ये दिग्गज भी वर्ल्ड कप खेलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने दोनों दिग्गजों को टीम के लिए बहुत जरूरी नहीं बताया है।

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बने हैं इन दोनों के करियर पर संकट ही मंडरा रहा है। टेस्ट और टी20 से दोनों संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। वनडे में भी इन दोनों के करियर पर संकट मंडरा रहा है।

भारत में है दम

भारत के पूर्व ऑलराउंडर पाटिल का कहना है कि भारत के पास जो बेंच स्ट्रैंग्थ है उसको देखते हुए इन दोनों की कमी ज्यादा खलेगी नहीं। उन्होंने कहा कि खेलना न खेलना या संन्यास लेना इन दोनों दिग्गजों के ऊपर ही है। पाटिल ने स्पोर्ट्सनेक्स्ट से बात करते हुए कहा, "ये इन दोनों खिलाड़ियों के ऊपर निर्भर करता है कि ये दोनों खेलना चाहते हैं या नहीं? क्या ये दोनों अपनी फिटनेस बनाए रख पाएंगे? सेलेक्टर्स की क्या सोच है? क्या सेलेक्टर्स इन दोनों से आगे की तरफ देख रहे हैं? मौजूदा खिलाड़ियों के साथ हमें हमेशा ये सोचना पड़ता है कि क्या हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो इन्हें रिप्लेस कर सकते हैं?"

पाटिल ने कहा, "भारत की बेंच स्ट्रैंग्थ को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि इससे कोई समस्या होगी कि विराट या रोहित टीम में रहते हैं या नहीं।"

तारीफ भी की

पाटिल ने इन दोनों बल्लेबाजों की तारीफ की है और कहा कि इनके बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। पाटिल ने कहा, "ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से खेल रहे हैं और इनको लीजेंड्स माना जाएगा। रोहित सफेद गेंद के महान बल्लेबाज हैं। जहां तक विराट की बात है तो मैं उनके बारे में जितना कहूंगा उतना कम है।"

यह भी पढ़ें- 'विश्व कप 2027 में उनके होने या न होने का कोई मतलब नहीं', रोहित शर्मा-विराट कोहली पर पूर्व भारतीय कोच के बयान ने मचाई सनसनी

यह भी पढ़ें- बार्डर-गावस्कर में ऑस्ट्रेलिया को मजबूत भारतीय टीम की उम्मीद: एडम वोग्स