स्वच्छ भारत ही असली भारत: तेंदुलकर
हमें अपनी धरती को बचाने और संवारने के लिए आगे आना होगा और खुद की जिम्मेदारी समझनी होगी। साथ ही स्वच्छता की तरफ विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि स्वच्छ भारत ही असली भारत है।
By ShivamEdited By: Published: Sat, 21 May 2016 01:11 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2016 01:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा। हमें अपनी धरती को बचाने और संवारने के लिए आगे आना होगा और खुद की जिम्मेदारी समझनी होगी। साथ ही स्वच्छता की तरफ विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि स्वच्छ भारत ही असली भारत है।
यह बातें पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार शाम यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कही। मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि वीडियो गेम खेलना ठीक है पर यह कभी आउटडोर गेम का स्थान नहीं ले सकता। आउटडोर गेम बहुत जरूरी है। यह हमें स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। वह एक कंपनी के क्रिकेट कार्निवाल की घोषणा करने यहां आए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें