विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA vs ENG: मुंह छिपाते फिर रहे Jos Buttler, शर्मनाक हार के बाद ये क्या बोले गए कप्तान

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 21 Oct 2023 10:59 PM (IST)

दो लगातार हार से इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर निराश दिखे। मैच के बाद बटलर ने कहा कि यह हार ...और पढ़ें

जोस बटलर हार के बाद जताई निराशा। फोटो- ईएसपीएन
जोस बटलर हार के बाद जताई निराशा। फोटो- ईएसपीएन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 229 रन से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड के लिए यहां से अंतिम चार में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। अंक तालिका में भले ही वह इस समय नौवें स्थान पर है, लेकिन अब यहां से इंग्लैंड को ना सिर्फ अपने हर मैच जीतने होंगे बल्कि नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा।

दो लगातार हार से इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर निराश दिखे। मैच के बाद बटलर ने कहा कि यह हार काफी निराशाजनक है। गेंदबाजी के दौरान हमारे लिए कुछ भी अच्छा नहीं गया। उन्होंने कहा कि रीस टॉप्ली शुरुआत में ही चोटिल हो गये। बटलर ने माना की कि कुछ भी योजना के अनुसार नहीं हुआ।

हार निराशाजनक है

बटलर ने कहा, "यह हार अविश्वसनीय रूप से निराशाजनक। हम बहुत बुरी तरह हारे। हम यहां अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने आए हैं। पहली पारी में बहुत सी चीजें योजना के मुताबिक नहीं रहीं। रीस को चोट लगी। लड़कों ने कड़ा संघर्ष किया। हम 340-350 तक ही सीमित रह सकते थे, अच्छा लक्ष्य हासिल कर सकते थे। अगर हमें अच्छी शुरुआत मिलती तो लक्ष्य का पीछा करना अच्छा हो सकता था।"

टॉप चार में जगह बना पाना मुश्किल

इस दिल दहला देने वाली हार के साथ इंग्लैंड तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गया है। पिछली बार की विश्व चैंपियन टीम इस बार संघर्ष करती हुई दिख रही है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने नया जोश दिखाया है। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया को हराया और अब इंग्लैंड का लगभग सर्वनाश कर दिया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड का टॉप चार में जगह बनाने पर खतरे की घंटी लटक रही है। उन्हें अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ Head To Head: 20 साल से जीत का सूखा झेल रही टीम इंडिया, क्या रोहित-कोहली दिखाएंगे 'करिश्मा'