विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ Head To Head: 20 साल से जीत का सूखा झेल रही टीम इंडिया, क्या रोहित-कोहली दिखाएंगे 'करिश्मा'

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 21 Oct 2023 10:02 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच होने वाला मैच बेहद खास है। वो इसलिए की न्यूजीलैंड ने ही ...और पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा मुकाबला।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा मुकाबला।

HighLights

  1. IND vs NZ: धर्माशाला में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
  2. IND vs NZ: 2003 में आखिरी बार न्यूजीलैंड से जीता है भारत
  3. IND vs NZ: 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का बदला लेना चाहेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ Head To Head: वर्ल्ड कप 2023 के 21वें मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमें दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली क्रिकेट टीमों में से एक हैं। साथ ही टूर्नामेंट की प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर-1 और नंबर-2 पर हैं। धर्मशाला में रविवार, 22 अक्टूबर को दोनों की बीच भिड़ंत होगी।

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच होने वाला मैच बेहद खास है। वो इसलिए की न्यूजीलैंड ने ही साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को 18 रन से शिकस्त दी थी। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रन आउट (MS Dhoni Run OUT) होना और भारत की हार की टीस अभी भी हर भारतीय फैंस के दिल में उठती है। ऐसे में भारत उस हार का भी बदला लेना चाहेगा।

न्यूजीलैंड को 20 से नहीं हारा पाई है भारत

भारत और न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं और दोनों के बीच एक लंबा और रोमांचक क्रिकेट इतिहास भी रहा है। ICC वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 9 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। इसमें कीवी टीम का रिकॉर्ड बेहतर है उसने पांच मैच जीते हैं तो वहीं, भारत को मात्र 3 बार सफलता मिली है। एक मैच रद्द रहा है। भारत ने 2003 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था। 2007, 2011 और 2015 में दोनों के बीच कोई मुकाबला नहीं हुआ था।

ms dhoni run out

फाइल फोटो

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड 116 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। भारत ने इस दौरान 58 मुकाबले और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। सात मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 29 मैच जीते हैं।

यह भी पढे़ं- IND vs NZ Weather Report: बदले की आग में जल रहा है भारत, बारिश बन सकती है विलेन? जानें धर्मशाला के मौसम का हाल