विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSK के पूर्व बल्‍लेबाज ने WI के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्‍लेइंग 11, फॉर्म में चल रहे 2 खिलाड़‍ियों को किया बाहर

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:25 PM (IST)

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। सीएसके के पूर्व बल्‍लेबाज ने भारत की प्‍लेइंग 11 चुनी।

केएल राहुल और नीतिश कुमार रेड्डी

केएल राहुल और नीतिश कुमार रेड्डी

HighLights

  1. भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच 24 सितंबर को पहला वनडे

  2. तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा पहला वनडे मैच

  3. सीएसके के पूर्व बैटर ने चुनी भारत की प्‍लेइंग 11

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व बल्‍लेबाज एस बद्रीनाथ ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 24 सितंबर को होने वाले पहले वनडे के लिए भारत की अपनी पसंदीदा प्‍लेइंग 11 चुनी है। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे खेला जाएगा।

बद्रीनाथ ने ओपनिंग की जिम्‍मेदारी कप्‍तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा को सौंपी। तीसरे नंबर पर उन्‍होंने विराट कोहली को रखा। बद्री ने नंबर-4 के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरैल और नमन धीर पर रुतुराज गायकवाड़ को तरजीह दी।

बता दें कि नमन धीर ने हाल ही में संपन्‍न शेर ए पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया और वो टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर रहे। दाएं हाथ के युवा बल्‍लेबाज ने करीब 218 के स्‍ट्राइक रेट से 655 रन बनाए। वहीं, जुरैल ने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में नाबाद 115 रन बनाए थे।

कुलदीप को मिला मौका?

बद्रीनाथ ने पांचवें नंबर के लिए केएल राहुल को उपयुक्‍त बताया। उन्‍होंने दो ऑलराउंडर्स नीतिश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को क्रमश: छठे और सातवें नंबर पर चुना। स्पिन में जडेजा का साथ कुलदीप यादव निभाते हुए नजर आएंगे। बद्री ने प्रसिद्ध कृष्‍णा, मोहम्‍मद सिराज और गुरनुर बराड़ को रखकर अपनी प्‍लेइंग 11 पूरी की।

किसे नहीं मिला मौका

भारत ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की थी। बद्रीनाथ ने जो प्‍लेइंग 11 चुनी, उसमें यशस्‍वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल, नमन धीर और आकिब नबी जगह बनाने में असफल रहे।

बद्रीनाथ द्वारा चुनी गई प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतिश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा, मोहम्‍मद सिराज और गुरनुर बराड़।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत की सरजमीं पर 24 साल से सीरीज जीत को तरस रहा वेस्टइंडीज, कप्तान शाई होप की होगी बड़ी अग्निपरीक्षा

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्‍ते पर गौतम गंभीर ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, बोले- हमें एक-दूसरे की सोच पता है