विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma ने रिटायरमेंट की बात पर लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे, जमकर उड़ाया मजाक!

Published: Wed, 18 Sep 2024 05:56 PM (IST)

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाया था। इसके बाद रोहित ने टी20 ...और पढ़ें

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल को कह चुके हैं अलविदा
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल को कह चुके हैं अलविदा

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट को लेकर लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे!
  2. टी20 इंटरनेशनल से संन्यास को लेकर नहीं बदलूंगा फैसला- रोहित शर्मा
  3. टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद रोहित ने ले लिया था संन्यास

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने इस खिताबी जीत के बाद बड़ा फैसला किया था। रोहित ने विश्व विजेता बनने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से लिया था। रोहित अपने इस फैसले पर टिके हुए हैं और वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन रिटायरमेंट को लेकर रोहित ने बातों-बातों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे जरूर ले लिए हैं।

रोहित ने कहा है कि उनका रिटायरमेंट का फैसला नहीं बदलेगा। रोहित ने साथ ही कहा कि उन्होंने कई ऐसे खिलाड़ी देखे हैं जिन्होंने रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया है। रोहित ने कहा कि वह किसी भी सूरत में ऐसा नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'रोहित शर्मा ने रात ढाई बजे मैसेज करके बुलाया', दिग्गज क्रिकेटर ने उठाया राज से पर्दा

'रिटायरमेंट को बना दिया मजाक'

टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद सिर्फ रोहित ने ही नहीं बल्कि विराट कोहली ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास से लिया था। रोहित ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में रिटायरमेंट का मजाक बना दिया है। रोहित ने कहा, "आज के समय में लोगों ने रिटायरमेंट का मजाक बना दिया है। खिलाड़ी रिटायरमेंट का एलान करते हैं, लेकिन फिर दोबारा लौट आते हैं। ये अभी तक भारत में नहीं हुआ है। लेकिन मैं बाकी देशों के खिलाड़ियों को देख रहा हूं। वह रिटायरमेंट का एलान करते हैं, लेकिन फिर वापस खेलने आ जाते हैं। आपको समझ में नहीं आता कि ये खिलाड़ी रिटायर है या नहीं।"

रोहित ने कहा, "मैं इस मामले में काफी साफ हूं। मेरे लिए ये अलविदा कहने का सही समय था तो मैंने कह दिया। मैंने ये फॉर्मेट इंडिया के लिए खेलना शुरू किया था। मैंने अपना पहला मैच वनडे के रूप में खेला था, लेकिन फिर सीधे टी20 वर्ल्ड कप खेलने गया था। हम वो जीते थे। अब मैं एक और जीत चुका हूं।"

पाकिस्तान में है आम बात

पाकिस्तान में रिटायरमेंट लेना और फिर वापस आना एक आम बात है। मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 में खेलने के लिए संन्यास से वापसी की थी। इससे पहले, शाहिद अफरीदी भी ऐसा कई बार ऐसा कर चुके हैं। रोहित ने अप्रत्यक्ष तरीके से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma के बाद कौन होगा भारत का अगला कप्तान? Dinesh Karthik ने दो खिलाड़ियों को बताया मजबूत दावेदार