विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हार्दिक पांड्या के टीम में आने से पंजाब किंग्स को क्या हुआ फायदा? हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बताया

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:52 PM (IST)

हार्दिक पांड्या की ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में एंट्री हुई है। इस दौरान रिकी पोंटिंग का कहना है कि उनके आने से टीम और भी संतुलित हो गई है।

रिकी पोंटिंग का हार्दिक पर बयान

रिकी पोंटिंग का हार्दिक पर बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, नई दिल्ली। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के आने से पंजाब किंग्स को अपनी सभी कमजोरियों को दूर करने में मदद मिली है, जिससे फ्रेंचाइजी आइपीएल के 2027 चरण से पहले संतुलित ऑलराउंड टीम बन गई है।

हार्दिक मुंबई इंडियंस से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले ट्रेड (अदला बदली) के जरिए पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं। पोंटिंग ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि मैंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है कि अगले साल होने वाली मेगा नीलामी से पहले तीन साल के इस चक्र में हमारी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी एक साथ बने रहें।

इसलिए हमने आइपीएल 2027 से पहले छह खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ करने और 19 खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया है।

पोंटिंग ने बताया कि हार्दिक के आने से कैसे मिली टीम को मजबूति

पोंटिंग ने बताया कि 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े हार्दिक ने टीम को किस तरह मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि हमने ट्रेड के जरिए हार्दिक को टीम में शामिल किया है और अर्शदीप सिंह को दूसरी टीम में भेजा है। अब हमारे पास एक बेहद संतुलित टीम है।

हमारी टीम में कितने ऑलराउंडर हैं, इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि हार्दिक के आने के साथ हमारे पास काफी सारे ऑलराउंडर मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह और कूपर कोनोली जैसे खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं।

हालांकि इससे हमें काफी फायदा होगा। स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हों या तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर, हमने लगभग हर विभाग को कवर कर लिया है।

हेटमायर के रिलीज पर क्या बोले संगकारा

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने शिमरोन हेटमायर को रिलीज करने का फैसला करने के बारे में बात करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी क्रम में अलग स्थान पर खेलने की इच्छा थी।

उन्होंने कहा कि हमें हेट्टी (हेटमायर) को रिलीज करना पड़ा। पिछले डेढ़ साल से हेट्टी की इच्छा किसी दूसरे बल्लेबाजी क्रम पर खेलने की रही है। इसमें कोई शक नहीं कि वह अब भी एक शानदार खिलाड़ी हैं।

संगकारा ने कहा कि लेकिन नीलामी में अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा जुटाना और टीम को जरूरी लचीलापन देना भी अहम था। इसलिए यह फैसला लेना जरूरी हो गया था। हम ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहते थे। यह हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था।

यह भी पढ़ें- IND A vs Nepal Live Score: कुमार कुशाग्र की शानदार पारी का हुआ अंत, 117 रन बनाकर लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें- सैंडपेपरगेट का भूत भारत दौरे पर भी पैट कमिंस को करेगा परेशान, मैथ्यू हेडन ने की ऑस्ट्रेलिया को डराने वाली भविष्यवाणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।