विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम यहां डिफेंड करने नहीं आए हैं', गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर मुकाबले से पहले गरजे रजत पाटीदार; दे डाली बड़ी चेतावनी

Published: Mon, 25 May 2026 10:28 PM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मैच से पहले चेतावनी दी है।

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का मानना है कि जो टीम मुकाबले के दौरान शांत रहेगी, उसी को जीत मिलेगी। उनका कहना है कि वे मुकाबले में डिफेंड नहीं बल्कि आक्रमकता दिखाने की मानसिकता रहेगी। पहला क्वालिफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है और इस मुकाबले से पहले उन्होंने हुंकार भरी है।

बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है और टबर टॉपर रही। उनके प्रदर्शन को देखें, तो ऐसा लग रहा है कि वे ट्रॉफी डिफेंड कर लेंगे। हालांकि, उनके सामने गुजरात की चुनौती है। गुजरात की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार फॉर्म में है लेकिन पाटीदार को इसकी परवाह नहीं है। वे बस नर्व्स को काबू में रखकर मुकाबले में खेलना चाहते हैं ताकि दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

रजत पाटीदार ने दिया बड़ा बयान

पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, "दोनों टीमों ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उस दिन मैदान पर जो भी टीम बेहतर ढंग से खेलेगी, दबाव में शांत रहेगी, उसी को जीत मिलेगी। क्वालिफायर का बड़ा मंच है और हमें यहां पर अपने नर्व्स को काबू में रखना होगा। हम जो भी कर रहे हैं, उस पर हमें भरोसा होना चाहिए। हमारी ताकत गेंदबाजी है और हमें पावरप्ले में हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

पाटीदार ने आगे कहा, "हमारी टीम में हर किसी को पता है कि हम यहां पर बचाव करने नहीं आए हैं। हम अटैक करने के लिए आए हैं। हमारी यही मानसिकता है कि शुरुआत से ही विकेट लेने की कोशिश करेंगे। भुवी, हेजलवुड और रासिख यही करते आए हैं। हमें उम्मीद है कि वे इसी को आगे जारी रखेंगे।"

पाटीदार ने की वेंकटेश अय्यर की जमकर तारीफ

आरसीबी के कप्तान ने कहा, "मैं वेंकी को बचपन से जानता हूं। वो जिस तरह से खुद को तैयार करते हैं, वो असाधारण है। वे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुझे उनका रवैया बहुत पसंद है। जब उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे, तो उस समय भी वे खुद को तैयार कर रहे थे। नेट्स में उन्होंने जितनी मेहनत की बातचीत की, उससे पता चला था कि वे तैयार हैं।"

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, रोहित शर्मा रहे समारोह से गायब! जानिए क्या है वजह?

यह भी पढ़ें- RCB vs GT Preview: धर्मशाला का मैदान मारने वाली टीम को मिलेगी सीधे फाइनल में एंट्री, गुजरात के सामने होगी बड़ी मुसीबत