विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खिलाड़ियों के लिए इससे बुरा कुछ नहीं',IPL के एक बड़े नियम पर भड़के आर अश्विन, खुलकर उठाई आवाज

Published: Sun, 11 Aug 2024 04:13 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले एक नियम के खिलाफ आवाज ...और पढ़ें

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल के एक नियम को बताया गलत
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल के एक नियम को बताया गलत

HighLights

  1. आर अश्विन ने आईपीएल के नियम के खिलाफ उठाई आवाज
  2. आर अश्विन ने कहा- खिलाड़ियों के लिए इससे बुरा कुछ नहीं
  3. इस साल आईपीएल की मेगा नीलामी होनी है

 स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक बड़े नियम के खिलाफ हैं। उनका मानना है कि नीलामी में यूज किए जाने वाले राइट टू मैच का नियम सही नहीं है क्योंकि इससे खिलाड़ी को नुकसान होता है। राइट टू मैच यानी आरटीएम का नियम फ्रेंचाइजियों अपने हित के लिए यूज करती हैं।

इस नियम के तहत फ्रेंचाइजी नीलामी में बिके उस खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में ले सकती है जिसे उसने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था और नीलामी में किसी और टीम ने उसे खरीद लिया। एक फ्रेंचाइजी को दो या तीन आरटीम ही मिलते हैं। लेकिन इस नीयम को साल 2022 के मेगा निलामी में हटा दिया गया था क्योंकि उस साल दो नई फ्रेंचाइजियां आई थीं। आईपीएल-2025 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों की बैठक हुई थी और इस बैठक में आरटीम को दोबारा लाने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें- IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में इंडिया का किया सूपड़ा साफ, ताहलिया मैकग्राथ रहीं जीत की रियल हीरो

अश्विन को पसंद नहीं है नियम

अश्विन को हालांकि ये नियम पसंद नहीं हैं। वह इसके सख्त खिलाफ हैं। उनका मानना है कि इससे खिलाड़ी को उसकी सही वेल्यू नहीं मिल पाती। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा," खिलाड़ियों के लिए आरटीएम से गलत नियम कोई और नहीं हो सकता। अभी तक आरटीम नियम कैसा रहा है? उदाहरण के तौर पर, कोई खिलाड़ी है, मान लीजिए वो सनराइजर्स से है। उसकी मौजूदा कीमत पांच-छह करोड़ है। वह नीलामी में गया। अब सनराइजर्स उसे दोबारा खरीदाना चाहती है। ऐसे में सनराइजर्स उसे दो करोड़ की बेस प्राइस से बोली लगाएगी।"

उन्होंने कहा, "मान लीजिए केकेआर और मुंबई उसके लिए बोली लगा रही हैं। बोली 6 करोड़ तक चली गई है। अंत में ये हुआ कि खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने छह करोड़ रुपये में खरीदा। इसलिए आरटीएम में सनराइजर्स आएगी और खिलाड़ी को 6 करोड़ में ले जाएगी। समस्या ये है कि सनराइजर्स खुश है, लेकिन कोलकाता और मुंबई दुखी हैं। इसमें सिर्फ सनराइजर्स ही खुश है।"

खिलाड़ी रहेगा खाली हाथ

अश्विन ने कहा कि तीन आरटीएम होने से खिलाड़ी खाली हाथ ही रहते हैं। उन्होंने कहा, "ये गलत है, क्योंकि इस समय सनराइजर्स को 6.20 करोड़ से बोली शुरू करनी होगी और उन्हें खिलाड़ी की सही वेल्यू पर पहुंचना चाहिए। आरटीएम के साथ समस्या ये है कि इससे खिलाड़ी को उसकी सही कीमत नहीं मिलती है। इसलिए अगर आप तीन आरटीएम देते हैं तो खिलाड़ी खाली हाथ रहेंगे। उन्हें नीलमी में उनकी सही वेल्यू नहीं मिलेगी।"

यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को अमेरिका से मिला खास तोहफा, बेसबॉल टीम यांकीज ने किया सम्मानित