विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prithvi Shaw का करियर किस वजह से हुआ बर्बाद? बचपन के कोच ने कर डाला बड़ा खुलासा

Published: Mon, 11 Aug 2025 05:02 PM (IST)

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने पृथ्‍वी शॉ के करियर खराब होने के पीछे की वजह बताई ...और पढ़ें

पृथ्‍वी शॉ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं
पृथ्‍वी शॉ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं

HighLights

  1. पृथ्‍वी शॉ के करियर बर्बाद होने की वजह दिनेश लाड ने बताई
  2. लाड ने कहा कि शॉ ने खराब चयन के कारण अपना करियर बिगाड़ा
  3. लाड ने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्‍हात्रे की जमकर तारीफ की

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Rohit Sharma के बचपन के कोच दिनेश लाड ने Prithvi Shaw के करियर बर्बाद होने की वजह का खुलासा किया है। लाड ने पृथ्‍वी शॉ को करीब से खेलते देखा और उन्‍होंने कहा कि खराब चीजों को चुनने के कारण ओपनर ने अपने करियर के साथ खिलवाड़ किया।

2018 में भारतीय अंडर-19 टीम को वर्ल्‍ड कप दिलाने वाले कप्‍तान पृथ्‍वी शॉ इस समय संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं। वह राष्‍ट्रीय टीम में वापसी को तरस रहे हैं। वहीं, उसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में भारत के उप-कप्‍तान शुभमन गिल ने सफलता की सीढ़ी चढ़ी और भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान बने।

दिनेश लाड ने क्‍या कहा

दिनेश लाड ने गौरव मंगलानी से पोडकास्‍ट में बातचीत करते हुए कहा, 'मैंने पृथ्‍वी को बचपन से देखा है। जब वो 10 साल का था, तब से उसे खेलते हुए देखा। वो बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी था। मगर जैसा कि मैंने कहा हर किसी की यात्रा व्‍यक्तिगत है और मुझे नहीं पता कि उनके साथ असल में हुआ क्‍या। अब भी मानता हूं कि पृथ्‍वी बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर है। दुर्भाग्‍यवश वो गलत राह पर आगे चला और अपना क्रिकेट बिगाड़ लिया।'

यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw जैसे बर्बाद न हो जाना', 14 साल के Vaibhav Suryavanshi को मिली कड़ी चेतावनी

युवा क्रिकेटरों की तारीफ

दिनेश लाड ने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्‍हात्रे की जमकर तारीफ की और कहा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य सुरक्षित हाथों में हैं। उन्‍होंने कहा, 'अब हमारे पास कई प्रतिभावान क्रिकेटर्स हैं। ये भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य हैं।'

लाड ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्‍हात्रे जिस तरह बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। ये भविष्‍य के क्रिकेटर्स बन रहे हैं। वो भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट लगभग शीर्ष पर है।'

यह भी पढ़ें- 'उनके सिवा किसी बड़े क्रिकेटर ने मुझे कॉल नहीं किया...', Prithvi Shaw का छलका दर्द