विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले AUS को कूटा, फिर दिया बड़ा बयान, वेस्टइंडीज के इस तूफानी बल्लेबाज ने बढ़ा दी दूसरी टीमों की टेंशन, T20 World Cup में गजब होने वाला है!

Published: Sat, 01 Jun 2024 04:36 PM (IST)

पूरन ने वार्मअप मैच में 25 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ छक्के ...और पढ़ें

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को वार्मअप मैच में हरा दिया
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को वार्मअप मैच में हरा दिया

HighLights

  1. निकोलस पूरन ने दिया बड़ा बयान
  2. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका तूफानी अर्धशतक
  3. वेस्टइंडीज ने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को उस समय बड़ा झटका लग गया जब वार्मअप मैच में उसे वेस्टइंडीज के हाथों मात खानी पड़ी। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 35 रनों से हराया। वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो रहे निकोलस पूरन। पूरन ने इस मैच में तूफानी पारी खेली और अब एक बयान दिया है। पूरन ने इस बयान में अपनी इच्छा बताई है जो दूसरी टीमों को डरा सकती है।

पूरन ने वार्मअप मैच में 25 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ छक्के और पांच चौके मारे। उनकी इसी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम 222 रनों पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह को मिली कप्तानी, 15 सदस्यीय टीम में इरफान पठान-सुरेश रैना और हरभजन सिंह शामिल

घर में जीतना चाहते हैं वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम मुख्य राउंड के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थी। पूरन ने कहा है कि उनकी इच्छा अपने घर में वर्ल्ड कप जीतने की है। पूरन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "दो साल बाद आकर अच्छा लग रहा है। हर कोई वो एहसास चाहता है जो हमने दो वर्ल्ड कप जीतकर हासिल किया था। मुझे लगता है कि हर कोई वो पल चाहता है। सभी उस जीत के एहसास को महसूस करना चाहते हैं। अपने घरेलू फैंस के सामने जीतना काफी स्पेशल होगा।"

बढ़ चुके हैं आगे

पूरन पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान थे,लेकिन टीम जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीमों से हार गई थी। इसके बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। पूरन ने कहा है कि वह और उनकी टीम उससे आगे निकल चुकी है। उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर हम सब आगे बढ़ चुके हैं, टीम के साथी भी इससे आगे बढ़ गए हैं। जब हम ऑस्ट्रेलिया में खेले थे और क्वालिफाई नहीं कर पाए थे, हर कोई दुखी था। लेकिन अब हम वो नहीं रहे।"

यह भी पढ़ें- पिता की मौत से टूट गया ये इंग्लिश क्रिकेटर, लिखी भावुक पोस्ट, क्रिकेट से लिया लंबा ब्रेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।