विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आपकी काली जुबां है', अपने डेब्यू मैच के बाद Mohammed Siraj ने कार्तिक को क्यों कहा था ऐसा, जानें यहां?

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 25 Feb 2023 09:19 AM (IST)

Dinesh Karthik On Mohammed Siraj। मोहम्मद सिराज ने अपने डेब्यू के बाद से अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। ...और पढ़ें

Indian Wicketkeeper Batsmen Dinesh Karthik On Mohammed Siraj (Photo-design)
Indian Wicketkeeper Batsmen Dinesh Karthik On Mohammed Siraj (Photo-design)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Dinesh Karthik On Mohammed Siraj। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम की कमान संभाल रहे है। बता दें कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अपने डेब्यू के बाद से अब तक अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया हैं।

सिराज ने इस साल वनडे में भी कमाल का प्रदर्श किया, जिसके बाद उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जगह जरूर मिलती हुई नजर आ रही है, लेकिन यहां तक पहुंचने में सिराज को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस कड़ी में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद सिराज के टी-20 डेब्यू मैच को लेकर एक किस्सा शेयर किया है।

Dinesh Karthik ने बताया Mohammed Siraj के टी-20 डेब्यू का अनसुना किस्सा

दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने साल 2017 भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए टी-20 सीरीज के आखिरी मैच को याद करते हुए एक बयान दिया। उन्होंने युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के टी-20 करियर के डेब्यू मैच को लेकर बताया कि इस मैच से पहले सिराज काफी डरे हुए थे।

इसके साथ ही कार्तिक ने कहा, ''उन्हें नींद तक नहीं आई थी। मुझे लगता है कि उन्हें जब टी-20 के लिए चुना गया था, तब वह तैयार नहीं थे। वह तेज गेंदबाज थे, लेकिन उन्हें थोड़ा अस्थिर माना जाता था और उन्हें टी20 टीम में चुना गया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में एक मैच खेला था और उस दिन से पहले मैंने उनसे कहा था कि कॉलिन मुनरो नाम का एक बल्लेबाज है, वह आपको मारने वाला है। जरा रुको और देखो, मुझे ऐसा लग रहा है कि वह तुम्हें बेल्ट लगाने जा रहा है।''

इसके बाद सिराज ने मुझे कहा था,

''नहीं नहीं भाई मैं उसे आउट कर दूंगा, लेकिन हुआ क्या मुनरो ने उस मैच में नाबाद पारी खेलते हुए दमदार शतक जड़ा। सिराज आज भी मुझे ऐसा बोलता है कि आपकी काली जुबां थी, जिसने मेरा करियर शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया था।'

Dinesh Karthik ने Mohammed Siraj को लेकर की भविष्यवाणी

इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को लेकर एक भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज जरूर बनेंगे। बता दें कि भारत के लिए ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज कपिल देव थे।

कपिल देव ने कुल 131 मैच खेलते हुए 434 विकेट चटकाए थे। इसके बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज ज़हीर ख़ान रहे, जिन्होंने 92 टेस्ट में 311 विकेट्स लिए हैं। ज़हीर और कपिल के अलावा इशांत शर्मा ने भी 300 का आंकड़ा पारी किया है। इशांत अब तक 105 टेस्ट खेल चुके हैं और उन्होंने 311 विकेट्स लिए हैं।

यह भी पढ़े:

'उसने मुझे गाली दी थी', Kamran Akmal ने साल 2012 का किस्सा याद कर इस भारतीय तेज गेंदबाज पर लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़े:

Tim Southee ने डेनियल विटोरी का तोड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कमाल करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।