विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी अगला 'क्रिकेट का भगवान', भारतीय टीम में जगह नहीं देने के लिए पूर्व कप्‍तान ने अजीत अगरकर को लगाई लताड़

Published: Wed, 22 Apr 2026 04:18 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:20 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से सबको दीवाना बना दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी

  2. पूर्व कप्तान ने बताया क्रिकेट का अगला भगवान

  3. सचिन तेंदुलकर का दिया उदाहरण

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया था। इसके बाद आईपीएल 2026 में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर छा गए। उन्हें अब भारतीय टीम में लाने की बातें चल रही हैं और भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने भी इसका समर्थन किया है। श्रीकांत का कहना है कि सूर्यवंशी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में मौका देना चाहिए।

पूर्व कप्तान का मानना ये है कि सूर्यवंशी भारत के लिए अगले सचिन तेंदुलकर साबित हो सकते हैं। बता दें कि सचिन ने भी 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। वैभव भी 15 साल के हैं और वे जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी वजह से श्रीकांत ने उन्हें जल्द से जल्द से भारतीय टीम में शामिल करने की बात कही है।

वैभव सूर्यवंशी को तुरंत मौका मिले: श्रीकांत

द वीक से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी, ये लड़का सोचो शॉट्स कैसे खेलता है। वो सच में असाधारण और प्रतिभाशाली है। मैं अजीत से कह रहा हूं कि इसे तुरंत मौका देना चाहिए। अगली सीरीज में उसे खेलना चाहिए। मैं पहले भी यही कह रहा था कि उन्हें तुरंत मौका मिलना चाहिए था। यहां तक कि टी20 वर्ल्ड कप में उसे शामिल होना चाहिए था। उसे सीधे प्लेइंग 11 में शामिल करने की जरूरत नहीं है। पहले उसे माहौल समझने दो और इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव लेने दो।"

1983 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "मुझे यही लगता है कि सूर्यवंशी को तुरंत मौका देना चाहिए। उसे अभी समय देकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का अब सवाल ही नहीं उठता है। वो एक पल में ही मैच का रुख बदल सकता है। उसने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का लगाया और फिर हेजलवुड की भी पिटाई की। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सामने वाला गेंदबाज कौन है।"

क्रिकेट के भगवान बन सकते हैं सूर्यवंशी

पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो सूर्यवंशी डेमी गॉड यानी अर्ध-भगवान बन सकते हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं 1989 में टीम का कप्तान था, तो एक 16 साल का सचिन तेंदलुकर विलक्षण प्रतिभा वाला खिलाड़ी था। आज वे क्रिकेट के भगवान हैं। ऐसे ही ये लड़का भी क्रिकेट का अगला अर्ध-भगवान बन सकता है।"

यह भी पढ़ें- IPL 2026: होटल में सिगरेट फूंकता नजर आया गुजरात टाइटंस का स्‍टार तेज गेंदबाज! Video देख फैंस रह गए दंग

यह भी पढ़ें- बाउंसर पर लहूलुहान होते-होते बचा WI क्रिकेटर, अस्पताल में भर्ती; खतरनाक पिच की वजह से मैच रद- VIDEO