विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाउंसर पर लहूलुहान होते-होते बचा WI क्रिकेटर, अस्पताल में भर्ती; खतरनाक पिच की वजह से मैच रद- VIDEO

Published: Wed, 22 Apr 2026 12:48 PM (GMT+05:30)

WI Cricketer Hospitalized: वेस्टइंडीज में खेली जा रही घरेलू सीरीज के दौरान लीवार्ड आइलैंड्स और त्रिनिदाद एंड टोबैगो का मैच खतरनाक पिच की वजह से रद हुआ।

HighLights

  1. जेडन सील्स की खतरनाक बाउंसर WI क्रिकेटर के हेलमट पर जा लगी

  2. वेस्टइंडीज क्रिकेट दर्द से कराहता हुआ जमीन पर ही गिर पड़ा

  3. मैच को खतरनाक पिच की वजह से किया गया रद

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Jayden Seales Bouncer hit WI Cricketer: वेस्टइंडीज के नॉर्थ साउंड सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में फर्स्ट क्लास मैच खतरनाक पिच की वजह से रद किया गया। ये मैच वीवार्ड आइलैंड और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का मैच था, जिसमें लीवार्ड आइलैंड की टीम ने पहली पारी में 131 रन बनाए थे। वहीं, त्रिनिदाद एंड टोबैगो टीम ने पहली पारी में 175 रन बनाए।

इसके बाद जब लीवार्ड आइलैंड टीम दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी तो पिच ने अजीब सी हरकतें करना शुरू कर दिया। इस मैच की दूसरी पारी के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स कहर बरपाती गेंदबाजी कर रहे थे। वो 7 विकेट ले चुके थे लेकिन फिर 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद खेल रोकना पड़ा। सील्स की एक खतरनाक बाउंसर की वजह से मैच को समय से पहले खत्म करने का फैसला लिया गया।

जेडन सील्स की बाउंसर से बल्लेबाज को लगी चोट

जेडन सील्स ने 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर बैटर लीवार्ड आयरलैंड के बल्लेबाज जेरिमाह लुईस को एक गेंद फेंकी, जो इतनी खतरनाक थी कि वो सीधे बल्लेबाज के हेलमेट पर जा लगी। गेंद लगते ही जेरिमाह जमीन पर ही गिर पड़े। उन्होंने पिच पर लेटे हुए अपना हेलमेट निकाला और गुस्से में खड़े होकर हेलमेट को लात से उड़ा दिया। गनिमत रही कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और वो मैदान से बाहर चले गए। इस दौरान तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

खतरनाक पिच की वजह से मैच रद

इस खतरनाक घटना के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने स्टेटमेंट जारी की और कहा कि सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खतरनाक पिच की वजह से मैच को रद करना पड़ा। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने घोषणा की है कि लीवार्ड आइलैंड्स और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच वेस्टइंडीज चैंपियनशिप सीरीज का मैच खतरनाक पिच की स्थिति के कारण ड्रॉ कर रद कर दिया गया है।

मैच को रद करने का फैसला प्रतियोगिता के आधिकारिक नियमों के अनुसार लिया गया। इन नियमों के तहत, जब मैदान पर मौजूद अंपायरों को लगता है कि खेल जारी रखना खतरनाक या अनुचित है। ऐसे में खेल को रोकना जरूरी है और CWI मैच रेफरी से सलाह ली जाती है। चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार, मैच रद होने तक दोनों टीमों को अंक दिए जाएंगे।

बता दें कि इस मैदान पर अगले महीने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। बयान में आगे कहा गया,

सीडब्ल्यूआई पुष्टि करता है कि उस मैच के लिए सुरक्षित और प्रतिस्पर्धी खेल मैदान तैयार करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और विशेषज्ञता उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी ध्यान देने योग्य है कि लीवर्ड आइलैंड्स बनाम त्रिनिदाद और टोबैगो मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच, मैदान पर उपलब्ध 6 पिचों में से एक है और यह गुयाना बनाम विंडवर्ड आइलैंड्स श्रृंखला के पहले मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच से अलग है।

-

क्रिकेट वेस्टइंडीज