IPL 2026: होटल में सिगरेट फूंकता नजर आया गुजरात टाइटंस का स्टार तेज गेंदबाज! Video देख फैंस रह गए दंग
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) का कथित तौर पर सिगरेट पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-1776845788412_m.webp)
IPL 2026 के बीच टीम होटल में Kadiso Rabada स्मोकिंग करते पकड़े गए
HighLights
कगिसो रबाडा क्या सही में सिगरेट पी रहे थे?
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
रबाडा की वीडियो की सच्चाई क्या?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Kagiso Rabada Smoking Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात टाइटंस के पेसर कगिसो रबाडा को कथित तौर पर सिगरेट फूंकते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई कि वो कहां पर सिगरेट पी रहे हैं, लेकिन वायरल क्लिप ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी है। ये भी अभी साफ नहीं पता चला है कि ये वीडियो रियल है या किसी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया है।
Jagran.com इसकी असलियत की कोई पुष्टि नहीं कर सका है। ये माना जा रहा है कि गुजरात टाइटंस की टीम होटल का ये वीडियो है। हालांकि, सही लोकेशन की पहचान नहीं हो गई है, जिससे अनिश्चितता बढ़ गई है।
Kadiso Rabada स्मोकिंग कर रहे थे?
दरअसल, कगिसो रबाडा, साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज है, जो गुजरात टाइटंस के मौजूदा सीजन में अहम प्लेयर है। रबाडा पर्पल कैप की रेस में फिलहाल 7वें पायदान पर है, जहां 6 मैचों में उन्होंने 10 विकेट झटके हैं। दाएं हाथ के गेंदबाज ने 22 की औसत और 9.7 की इकॉनमी रेट से उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। भले ही कुछ मैचों में वो महंगे साबित हुए हों।
— India News (@isnwrld) April 22, 2026
पिछले सीजन लगा था बैन
रबाडा के इस वीडियो के आने के बाद उनके पुराने अनुशासनात्मक रिकॉर्ड पर फिर से चर्चा होने लगी है। पिछले आईपीएल सीजन में उन्हें साउथ अफ्रीकी इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग फ्री स्पोर्ट्स द्वारा एक महीने का बैन लगाया गया था। वह टूर्नामेंट के बीच में बाहर हो गए थे ताकि सस्पेंशन पूरा कर सकें, फिर वो टीम में वापस लौटे थे। हालांकि, डोपिंग मामले की जानकारी कभी सार्वजनिक नहीं हुई, जिससे अटकलें लगती रहीं।
मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल अंक तालिका में 3 जीत के साथ छठे पायदान पर है और वो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। 24 अप्रैल को गुजरात का अगला मैच आरसीबी से चिन्नास्वामी स्टेडियम में होनी है, जिसमें टीम अपने मोमेंटम को वापस पाने के इरादे से उतरेगी।
इतना ही नहीं रबाडा से पहले इस सीजन की शुरुआत में ऐसा मामला सामने आया था, जब एक वायरल वीडियो में युजवेंद्र चहल को कथित तौर पर सिगरेट पीते और गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया था। उस वीडियो की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने इस व्यवहार की आलोचना की थी।
