विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जसप्रीत बुमराह नहीं देते युवा गेंदबाजों को 'ज्ञान', इस बात का सताता है डर, खुद कर दिया बड़ा खुलासा

Published: Sat, 01 Jun 2024 08:59 PM (IST)

भारत के लिए टी-20 विश्व कप के अभियान में 30 वर्षीय बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। माना जा रहा है ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने युवा गेंदबाजों को लेकर बड़ी बात बोल दी (ICC Photo)
जसप्रीत बुमराह ने युवा गेंदबाजों को लेकर बड़ी बात बोल दी (ICC Photo)

HighLights

  1. जसप्रीत बुमराह युवा गेंदबाजों को ज्यादा नहीं सिखाते
  2. जस्प्रीत बुमराह मौजूदा समय के बेहतरीन गेंदबाज हैं
  3. टी20 वर्ल्ड कप में अहम होगा बुमराह का रोल

 पीटीआई, न्यूयॉर्क: भारतीय तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक माने जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह युवा खिलाडि़यों को बहुत अधिक सिखाने की कोशिश नहीं करते और जब उनसे पूछा जाता है तभी मदद करते हैं क्योंकि वह उन पर किसी तरह का बोझ नहीं डालना चाहते हैं।

भारत के लिए टी-20 विश्व कप के अभियान में 30 वर्षीय बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। माना जा रहा है कि वह मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह जैसे कम अनुभवी तेज गेंदबाजों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- Dinesh Karthik retirement: दिनेश कार्तिक ने बर्थडे के दिन किया बड़ा फैसला, क्रिकेट से लिया संन्यास, 51 सेकेंड के Video में बयां की कहानी

इस बात को नहीं मानते अच्छा

बुमराह ने कहा, आप बहुत अधिक सिखाने की कोशिश नहीं करते। यह कुछ ऐसा है जो मैंने सीखा है। जब भी कोई मेरे के पास मदद के लिए आता है तो मैं उसे सवाल पूछने देता हूं क्योंकि मैं बहुत अधिक जानकारी देना अच्छा नहीं समझता हूं। युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत अधिक जानकारी का बोझ लिए बिना अपना मार्ग प्रशस्त करना महत्वपूर्ण होता है।

भारतीय गेंदबाज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह किस्मत के सहारे यहां तक पहुंच गए हैं। मैंने अपने अनुभव से जो कुछ सीखा है उसी के बारे में उन्हें जानकारी देता हूं। लेकिन मैं उन पर जानकारी का बहुत अधिक बोझ नहीं डालना चाहता हूं क्योंकि यह भी आपकी यात्रा का एक हिस्सा होता है। आपको आगे बढ़ने के लिए अपने तरीके और समाधान ढूंढने होते हैं।

पिछले वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे

चोटिल होने के कारण बुमराह 2022 में टी-20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे लेकिन उन्होंने वापसी करने के बाद 2023 में वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा, कुछ चीजें मेरे अनुसार होगी तो कुछ चीजें मेरे अनुसार नहीं होंगी। यह सभी चीजें मेरी प्रक्रिया का हिस्सा होंगी। इसलिए मुझे अब एहसास हुआ है कि मैंने खेलना शुरू कर दिया है क्योंकि मैं इस खेल को पसंद करता हूं तथा परिणाम की बजाए इन चीजों पर ध्यान केंद्रित करूंगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में खास ट्रॉफी देख रोहित शर्मा ने दिया गजब रिएक्शन, फिर दिग्गजों के लिए नाम, अपनी फेवरेट टीम भी बताई, जानिए क्या है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।