Move to Jagran APP

IPL Auction 2022: आवेश खान समेत अनकैप्ड प्लेयर्स मालामाल, कई बड़े नामों को नहीं मिला खरीददार, पढ़ें- पहले दिन का अपडेट

IPL Mega Auction 2022 इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन के पहले दिन अनकैप्ड खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर काफी महंगे बिके। सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ जैसे नाम अनसोल्ड रह गए। पहले दिन 97 खिलाड़ियों की बोली लगी।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 12 Feb 2022 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Feb 2022 08:06 AM (IST)
आइपीएल 2022 मेगा आक्शन: क्रिकेटरों पर होगी धनवर्षा। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) के पहले दिन शनिवार को कुल 600 खिलाड़ियों में से 97 की बोली लगी। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। फ्रेंचाइजी अब तक 74 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सामूहिक रूप से 388 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी हैं, जिनमें से 20 विदेशी खिलाड़ी हैं। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और हर्षल पटेल जहां उम्मीद के अनुसार महंगे रहे। वहीं आवेश खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा और रियान पराग जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिला। 

loksabha election banner

सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ और इमरान ताहिर जैसे बड़े नाम अनसोल्ड रहे। बता दें कि इस बार नीलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने बाद में 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा। आक्शनर ह्यूग एडमीड्स की अचानक तबियत खराब होने के कारण आक्शन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। बाद में चारु शर्मा ने आक्शनर की भूमिका निभाई। रविवार मेगा आक्शन का दूसरा दिन होगा। इस दौरान पल-पल की जानकारी के लिए दैनिक जागरण के साथ जुड़े रहें। 

IPL Mega Auction 2022 Highlights

दिन की आखिरी बोली नेपाल के संदीप लामिछाने के लिए लगी, अनसोल्ड रहे

20 लाख बेस प्राइस वाले जगदीश सुचित को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले आर सांई किशोर को दिल्ली और चेन्नई ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। पंजाब, गुजरात और हैदराबाद की टीम बाद में रेस में शामिल हुईं। गुजरात ने 3 करोड़ में खरीदा। दिन की आखिरी बोली नेपाल के संदीप लामिछाने के लिए लगी। 40 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को किसी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।    

मुरुगन अश्विन को मुंबई ने खरीदा, श्रेयस गोपाल को हैदराबाद ने खरीदा

आपीएल मेगा आक्शन के पहले दिन सबसे अंत में अनकैप्ड स्पिनर्स के लिए बोली लगी। 30 लाख बेस प्राइस वाले नूर अहमद को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले मुरुगन अश्विन को खरीदने के लिए मुंबई और कोलकाता में होड़ लगी। हैदराबाद ने बाद में दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 1.60 करोड़ में खरीदा। एम, सिद्धार्थ अनसोल्ड रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले केसी करियप्पा को राजस्थान ने 30 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले श्रेयस गोपाल को खरीदने के लिए राजस्थान और हैदराबाद में होड़ दिखी। हैदराबाद ने 75 लाख में खरीदा।

आवेश खान बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

20 लाख बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज आवेश खान को खरीदने के लिए चेन्नई और लखनऊ में होड़ लगी। मुंबई और दिल्ली ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में लखनऊ ने 10  करोड़ में खरीदा। सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। इशान पोरेल को 25 लाख में पंजाब ने खरीदा। तुषार देशपांडे को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अंकित राजपूत को 50 लाख में लखनऊ ने खरीदा। 

बसिल थंपी को मुंबई ने खरीदा, चार करोड़ में बिके कार्तिक त्यागी

30 लाख बेस प्राइस वाले बसिल थंपी को मुंबई ने 30 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले कार्तिक त्यागी को चार करोड़ को हैदराबाद ने खरीदा। आकाशदीप को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले केएम आशिफ को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा।  

एन जगदीशन अनसोल्ड, शैल्डन जैक्सन को कोलकाता ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले प्रभसिमरन सिंह को पंजाब और लखनऊ ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 60 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले एन जगदीशन अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले शैल्डन जैक्सन को खरीदने के लिए लखनऊ और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 60 लाख में खरीदा। जीतेश शर्मा को 20 लाख में पंजाब ने खरीदा। 

अनकैप्ड विकेटकीपर्स के लिए बोली

अनकैप्ड विकेटकीपर्स के लिए बोली लगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले केएस भरत को खरीदने के लिए दिल्ली और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को किसी ने नहीं खरीदा। विष्णु विनोद भी अनसोल्ड रहे। विष्णु सोलंकी भी अनसोल्ड रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले दिल्ली के अनुज रावत को आरसीबी, हैदराबाद और गुजरात ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 3.40  करोड़ में खरीदा। 

अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा

आइपीएल मेगा आक्शन के पहले दिन शाहरुख खान और राहुल तेवतिया समेत अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। राहुल त्रिपाठी, रियान पराग और अभिषेक शर्मा पर भी धनवर्षा हुई। 

हरप्रीत बरार को पंजाब ने खरीदा, शाहबाज अहमद को आरसीबी ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले हरप्रीत बरार को खरीदने के लिए आरसीबी और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता और गुजरात ने भी बाद में दिलचस्पी दिखाई। अंत में पंजाब ने 3.80 करोड़ में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले शाहबाज अहमद को कोलकाता और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 2.40 करोड़ में खरीदा। 

राहुल तेवतिया को गुजरात ने 9 करोड़ में खरीदा, दिल्ली ने नागरकोटी को खरीदा 

40 लाख बेस प्राइस वाले राहुल तेवतिया को खरीदने में चेन्नई और गुजरात ने होड़ दिखाई। आरसीबी ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में गुजरात ने 9 करोड़ में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वाले कमलेश नागरकोटी को कोलकाता और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। 

शाहरुख खान को पंजाब ने खरीदा, कोलकाता से खेलते दिखेंगे शिवम मावी 

40 लाख बेस प्राइस वाले शाहरुख खान को चेन्नई और कोलकाता ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब और चेन्नई में होड़ देखने को मिली। अंत में पंजाब ने 9 करोड़ में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वाले शिवम मावी को खरीदने में शुरू में आरसीबी और कोलकाता में होड़ दिखी। बाद में पंजाब और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 7.25 करोड़ में खरीदा। 

रियान पराग को राजस्थान ने खरीदा, हैदराबाद के हुए अभिषेक शर्मा 

30 लाख बेस प्राइस वाले रियान पराग को खरीदने में दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई और गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 3.80 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को खरीदने में पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में गुजरात भी रेस में आई। हैदराबाद ने 6.50 करोड़ में खरीदा। सरफराज को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा। 

राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद ने खरीदा

40 लाख बेस प्राइस वाले राहुल त्रिपाठी को खरीदने के लिए चेन्नई और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद बाद में रेस में उतरी। चेन्नई और उसमें होड़ दिखी। हैदराबाद ने 8.50 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले सी हरि निशांत अनसोल्ड रहे।

मुंबई से खेलेंगे 'बेबी एबी'

'बेबी एबी' नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डिवाल्ड ब्रेविस को खरीदने के लिए चेन्नई, पंजाब और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई और पंजाब में होड़ लगी। मुंबई ने तीन करोड़ में खरीदा। अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन्होंने शानदार प्रदर्शन तिया था। 20 लाख बेस प्राइस वाले अश्विन हेब्बार को दिल्ली ने खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे। 

अभिनव सदारंगनी को गुजरात ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले कर्नाटक के अभिनव सदारंगनी को खरीदने के लिए दिल्ली और कोलकाता में होड़ लगी। गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई और 2.60 करोड़ में खरीदा। 

अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली

स्पिनर्स के बाद अब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली शुरू हो हो गई है।। शाहरुख खान, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले रजत पटिदार अनसोल्ड रहे। प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। 

यजुवेंद्रा चहल को राजस्थान ने खरीदा, अमित मिश्रा अनसोल्ड

दो करोड़ बेस प्राइस वाले यजुवेंद्रा चहल को मुंबई और दिल्ली ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और राजस्थान की टीम भी बाद में रेस में आ गईं। राजस्थान ने 6.50 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले अमित मिश्रा को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

राहुल चाहर को पंजाब ने खरीदा

75 लाख बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब और राजस्थान के अलावा मुंबई की टीम भी बाद में रेस में शामिल हो गई। पंजाब ने 5.25 करोड़ में खरीदा। 

कुलदीप यादव को दिल्ली ने खरीदा, जंपा अनसोल्ड

कुलदीप यादव का बेस प्राइस एक करोड़ है। दिल्ली और पंजाब में इन्हें खरीदने के लिए होड़ लगी। दिल्ली ने दो करोड़ में उन्हें खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले एडम जंपा अनसोल्ड रहे।

आदिल रशीद, मुजीब जदरान और इमरान ताहिर अनसोल्ड रहे

तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगी। आदिल रशीद का बेस प्राइस दो करोड़ है। वह अनसोल्ड रहे। अफगानिस्तान के मुजीब जदरान भी अनसोल्ड रहे। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इमरान ताहिर भी अनसोल्ड रहे।

शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा, मुस्तफीजुर रहमान को भी खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने के लिए गुजरात, दिल्ली के बाद पंजाब किंग्स और चेन्नई की टीम भी रेस में कूद पड़ी। अंत में दिल्ली ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले मुस्तफीजुर रहमान को दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा।  

भुवनेश्वर कुमार को हैदराबाद ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खरीदने के लिए मुंबई और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ और हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में  हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा।

आरसीबी से खेलेंगे जोश हेजलवुड, लखनऊ से खेलेंगे वुड

दो करोड़ बेस प्राइस वाले आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को खरीदने के लिए दिल्ली और लखनऊ में होड़ दिखी। बाद में मुंबई और आरसीबी की टीम रेस में शामिल हो गईं। आरसीबी ने 7.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले मार्क वुड को दिल्ली और लखनऊ ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद में मुंबई रेस में कूद पड़ी। लखनऊ ने 7.50 करोड़ में खरीदा। 

लाकी फर्ग्युसन को गुजरात ने खरीदा

तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा के बाद लाकी फर्ग्युसन भी महंगे बिके।फर्ग्युसन का बेस प्राइस दो करोड़ है। दिल्ली और गुजरात ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद आरसीबी और लखनऊ भी रेस में कूद पड़ी। अंत में गुजरात ने 10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान ने खरीदा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का बेस प्राइस एक करोड़ है। लखनऊ और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में 10 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। 

दीपक चाहर को चेन्नई ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले दीपक चाहर के लिए दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में चेन्नई के अलावा  राजस्थान भी होड़ में शामिल हो गई। चेन्नई ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा। उमेश यादव अनसोल्ड रहे। 

टी. नटराजन को हैदराबाद ने खरीदा

विकेटकीपर्स के बाद तेज गेंदबाजों के लिए बोली लगी। टी. नटराजन का बेस प्राइस एक करोड़ है। हैदराबाद और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा।

बिलिंग्स भी अनसोल्ड, पूरन को हैदराबाद ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले सैम बिलिंग्स भी अनसोल्ड रहे। कैरेबियाई विकेटकीपर निकोलस पूरन को खरीदने के लिए चेन्नई और हैदराबाद में होड़ लगी। बाद में कोलकाता रेस में आ गई। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा। 

दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने खरीदा, साहा अनसोल्ड

दिनेश कार्तिक का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। दोनों में होड़ देखने को मिली। आरसीबी ने उन्हें 5.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले रिद्धिमान साहा अनसोल्ड रहे। 

जानी बेयरस्टो को पंजाब ने खरीदा

1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले जानी बेयरस्टो को खरीदने के लिए दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब  ने 6.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 

ईशान किशन को मुंबई ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले ईशान किशन को खरीदने के लिए मुंबई और पंजाब में शुरुआत में होड़ देखने को मिली। गुजरात और हैदराबाद ने बाद में दिलचस्पी दिखाई। काफी होड़ के बाद अंत में मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा। अबतक इस आक्शन के वे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आइपीएल आक्शन इतिहास की बात करें तो युवराज सिंह के बाद सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। अबतक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। 

मैथ्यू वेड अनसोल्ड, रायुडू को चेन्नई ने खरीदा

आलराउंडर खिलाड़ियों के बाद अब विकेटकीपर्स के लिए बोली लगी। मैथ्यू वेड का बेस प्राइस दो करोड़ है। वे अनसोल्ड रहे। अंबाती रायुडू के लिए चेन्नई और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में हैदराबाद भी रेस में जुड़ गई। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को चेन्नई ने 6.75 करोड़ में खरीदा।

मिशेल मार्श को दिल्ली ने खरीदा, मोहम्मद नबी अनसोल्ड

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श का बेस प्राइस दो करोड़ है। दिल्ली और हैदराबाद ने उनमें दिलचस्पी दिखाई। अंत में दिल्ली ने उन्हें 6.50 करोड़ में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।  

क्रुणाल पांड्या को लखनऊ ने खरीदा

क्रुणाल पांड्या का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब ने उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई। बाद में रेस में गुजरात भी शामिल हो गई। दोनों नए फ्रेंचाइजियों में इनके लिए होड़ दिखी। लखनऊ ने उनको 8.25  करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 

वाशिंगटन सुंदर को हैदराबाद ने खरीदा

वाशिंगटन सुंदर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। पंजाब और गुजरात ने आलराउंडर के लिए दिलचस्पी दिखाई। बाद में दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ भी रेस में जुड़ गईं।  हैदराबाद ने उन्हें 8.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 

वानिंदु हसरंगा से बोली की शुरुआत

लंच ब्रेक के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा से बोली की शुरुआत हुई। आक्शन रोके जाने तक उनके लिए 10.75 करोड़ की बोली लगी थी। एक करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पंजाब और आरसीबी में उनके लिए होड़ दिखी। 

चारु शर्मा आगे आक्शनर होंगे

मिल रही जानकारी के अनुसार लंच ब्रेक के बाद कमेंटेटर चारु शर्मा आज के लिए आक्शनर होंगे। ह्यूग एडमेड्स को आराम की सलाह दी गई है। फिलहाल वह आबजर्वेशन में हैं।   

लंच ब्रेक, दोपहर 3.30 बजे के बाद शुरू होगी नीलामी

आक्शनर ह्यूग एडमीड्स की अचानक तबियत खराब होने के कारण नीलामी रोक दी गई। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। लंच ब्रेक लिया गया है। दोपहर 3.30 बजे के बाद फिर से नीलामी शुरू होगी। श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा से बोली की शुरुआत होगी। आक्शन रोके जाने तक उनके लिए 10.75 करोड़ की बोली लग गई थी। श्रेयस अय्यर और हर्षल पटेल अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

लखनऊ के लिए खेलेंगे दीपक हुड्डा, मेडिकल इमरजेंसी के कारण नीलामी रुकी

75 लाख बेस प्राइस वाले दीपक हुड्डा के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ दिखी। लखनऊ ने उन्हें 5.75 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस एक करोड़ है। पंजाब और हैदराबाद ने उनमें दिलचस्पी दिखाई। बाद में रेस में आरसीबी भी शामिल हो गई। पंजाब और आरसीबी में होड़ लगी। 10 करोड़ से ऊपर उनके लिए बोली लग गई थी, तभी मेडिकल इमरजेंसी के कारण आक्शन रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार आक्शनर ह्यूग एडमीड्स स्टेज से गिर गए। फिलहाल लंच की घोषणा हो गई है।

हर्षल पटेल को आरसीबी ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को खरीदने में चेन्नई, हैदराबाद और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और आरसीबी में इनके लिए होड़ लगी। 10.75 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा।  

लखनऊ ने जेसन होल्डर को खरीदा, शाकिब अनसोल्ड

जेसन होल्डर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। कोलकाता और लखनऊ ने उनको खरीदने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान भी रेस में रही। अंत में लखनऊ ने 8.75 करोड़ में उन्हें खरीदा। बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को खरीदने में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

नितिश राणा को कोलकाता ने खरीदा

एक करोड़ बेस प्राइस वाले नितिश राणा को 8 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई।  

डवेन ब्रावो को चेन्नई ने खरीदा

कैरेबियाई आलराउंडर डवेन ब्रावो का बेस प्राइस दो करोड़ है। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 

सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे

दो करोड़ बेस प्राइस वाले सुरेश रैना अनसोल्ड रह गए। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। इनका भी बेस प्राइस दो करोड़ था। हालांकि, बाद में भी इनके लिए बोली लग सकती है।

देवदत्त पड्डीकल को राजस्थान ने खरीदा

देवदत्त पड्डीकल को खरीदने में चेन्नई, राजस्थान, आरसीबी और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 7.75 करोड़ में राजस्थान रायल्स  ने अपने साथ जोड़ा।

चेन्नई ने राबिन उथप्पा को खरीदा, गुजरात के हुए जेसन राय

राबिन उथप्पा को दो करोड़ की बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने साथ जोड़ा। किसी और ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। जेसन राय को दो करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। डेविड मिलर अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस एक करोड़ था।

लखनऊ के हुए मनीष पांडे, हेटमायर को राजस्थान ने खरीदा

दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे का बेस प्राइस एक करोड़ है। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4.60 करोड़ में खरीदा। शिरमोन हेटमायर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था। इन्हें 8.50 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने खरीदा।

डेविड वार्नर को दिल्ली ने खरीदा

आस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई, दिल्ली और मुंबई ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। अंत में दिल्ली ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही मार्की खिलाड़ियों बोली खत्म हो गई है।  

क्विंटन डिकाक को लखनऊ ने खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक का बेस प्राइस दो करोड़ है। मुंबई इंडियंस ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स में होड़ लगी। लखनऊ ने उन्हें 6.75 करोड़ में खरीदा। 

आरसीबी के हुए डुप्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस का बेस प्राइस दो करोड़ है। रायल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने सात करोड़ में इन्हे खरीदा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बोली लगाने की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी भी रेस में शामिल हुए। आरसीबी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बेस प्राइस दो करोड़ है। नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने 6.25 लाख में अपने साथ जोड़ा।रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भारतीय तेज गेंदबाज के लिए बोली लगाने की शुरुआत की। लखनऊ सुपरजायंट्स और केकेआर ने भी दिलचस्पी दिखाई।

श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने खरीदा

श्रेयस अय्यर का बेस प्राइस दो करोड़ है। माना जा रहा था कि वह नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक होंगे। ऐसा हुआ भी। आइपीएल मेगा आक्शन 2022 के वह पहले खिलाड़ी रहे जिनके लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी। कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीदा। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस ने भी इनमें दिलचस्पी दिखाई।

ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का बेस प्राइस दो करोड़ है। 8 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने इन्हें खरीदा। मुंबई इंडियंस इनमें काफी दिलचस्पी दिखा रही थी। 

पंजाब किंग्स के हुए रबादा

पैट कमिंस के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा के लिए बोली लगी। इनका बेस प्राइस भी दो करोड़ है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 9.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 

कमिंस को कोलकाता ने खरीदा

धवन और अश्विन के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए बोली लगी। इनका बेस प्राइस भी दो करोड़ है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 7.25 करोड़ में खरीदा। नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने इनमें काफी दिलचस्पी दिखाई।

रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान ने खरीदा

शिखर धवन के बाद आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए बोली लगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है। पांच करोड़ में राजस्थान रायल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई।

सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी

आइपीएल मेगा आक्शन में सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है। पंजाब किंग्स ने इन्हें 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। राजस्थान रायल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने इनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। अंत में पंजाब किंग्स ने उऩ्हें अपने साथ जोड़ लिया।

पहले दिन लगेगी 161 खिलाड़ियों की बोली

पहले दिन कुल 161 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस लिस्ट में कुल 10 खिलाड़ी रखे गए हैं। इनमें चार भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। इसके अलावा छह विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, क्विंटन डिकाक,डेविड वार्नर, कैगिसो रबादा, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं।

10 नए खिलाड़ियों का नाम जुड़ा

बीसीसीआइ ने आइपीएल 2022 मेगा आक्शन से ठीक पहले नीलामी रजिस्टर में 10 नए नाम जोड़े हैं, जिससे सूची में खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। ये खिलाड़ी आरोन हार्डी, लांस मौरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तमोरे, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा और साईराज पाटिल हैं। हार्डी, मौरिस और राधाकृष्णन आस्ट्रेलिया से हैं। इनके अलावा बाकी सभी भारत से हैं।

दीपक हुड्डा कैप्ड लिस्ट में शामिल

दीपक हुड्डा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उनको आइपीएल मेगा नीलामी की सूची में कैप्ड श्रेणी में अपग्रेड किया गया है। संशोधित नीलामी सूची में हुड्डा सेट नंबर 3 में आलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पहले वह सेट नंबर 8 थे और उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था, जो बढ़ाकर 75 लाख हो गया है।

आइपीएल में दो नई टीमों की एंट्री

आइपीएल में दो नई टीमों की एंट्री हुई है। ये दो टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स हैं। सीवीसी कैटिपल की स्वामित्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को आक्शन से पहले जोड़ा। वहीं आरपी संजीव गोयनका ग्रुप की स्वामित्व वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने केएल राहुल, मार्क्स स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.