विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उसने मुझे गाली दी थी', Kamran Akmal ने साल 2012 का किस्सा याद कर इस भारतीय तेज गेंदबाज पर लगाया गंभीर आरोप

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 25 Feb 2023 08:34 AM (IST)

Kamran Akmal Recalls Clash IND vs PAK पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने एक पुरानी घटना ...और पढ़ें

Kamran Akmal On Ishant Sharma IND vs PAK
Kamran Akmal On Ishant Sharma IND vs PAK

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Kamran Akmal On Ishant Sharma IND vs PAK। क्रिकेट फैंस को बस उस दिन का इंतजार रहता है, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो और कब एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिले। बता दें कि भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच क्रिकेट के मैदान पर हर एक मुकाबला रोमांच से भरपूर होता है।

इस मैच को देखने के लिए फैंस हमेशा से एक्साइटिड रहते है और पल-भर में मैच की सभी टिकटें बिक जाती है। इतना ही नहीं, बल्कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर लड़ाई भी देखने को मिलती रहती है। इसी बीच पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया, जिसमें उनकी भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ जुबानी जंग हो गई थी।

Kamran Akmal ने भारत-पाक मैच के विवादित किस्सों को किया याद

दरअसल, पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने हाल ही में यूट्यूब चैनल 'नादर अली पोडकास्ट' के जरिए साल 2009 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले का जिक्र करते हुए बताया कि एक गलतफहली का शिकार होने के चलते गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) उनसे मैदान पर भिड़ गए थे।

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि वह पूरी तरह से एक गलतफहमी थी। यह मुकाबला साल 2009 एशिया कप के दौरान का था, जिसमें सईद अजमल गेंदबाजी कर रहे थे और इस दौरान मैंने विकेट के पीछे से गेंद को पकड़ने के बाद कैच की अपील की थी, जिसे अंपायर ने नकार दिया। गंभीर ने उस समय मजाकिया अंदाज में कुछ कहा, लेकिन मुझे याद उन्होंने कोई अपशब्द नहीं कहे थे। यदि मैं गलत नहीं हूं तो उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा, लेकिन उस दौरान मुझे ऐसा लगा वह मुझसे ही कुछ कह रहे हैं।

Kamran Akmal ने बताया इशांत शर्मा के साथ हुई झड़प का किस्सा

इसके अलावा कामरान अकमल (Kamran Akmal)ने साल 2012 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने मैच के दौरान मुझे अपशब्द कह थे। कामरान ने बताया कि साल 2012 में भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान एक मुकाबले में इशांत ने मुझे गाली दी, जिसपर मैंने भी प्रतिक्रिया दी थी।

इसके बाद उस वक्त महेंद्र धोनी जो उस समय काफी भारतीय टीम के कप्तान थे और उनके साथ सुरेश रैना ने मामले को संभाल लियाय़ भारतीय टीम उस मैच में हार रही थी और ऐसा होना लाजिमी था। शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज उस सीरीज में काफी शानदार तरीके से खेल रहे थे जिसपर इशांत का गुस्सा लाजिमी भी था।

यह भी पढ़े:

Tim Southee ने डेनियल विटोरी का तोड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कमाल करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज

यह भी पढ़े:

IND vs AUS Test: इसलिए महत्वपूर्ण है इंदौर टेस्ट, भारत यहां जीता तो WTC के फाइनल में करेगा क्वालीफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।