विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs WI: "उसकी सलाह से जीते..." रोवमेन पॉवेल ने किया खुलासा, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 04 Aug 2023 06:00 AM (IST)

रोवमेन पॉवेल ने कहा मुझे लगता है कि इस सीरीज का परिणाम इस बात से तय होगा कि हमारे बल्लेबाज ...और पढ़ें

Rovman Powell ने भारत के खिलाफ खेली कप्तानी पारी। फोटो- एपी
Rovman Powell ने भारत के खिलाफ खेली कप्तानी पारी। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज में दमदार वापसी की है। ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमेन पॉवेल ने कहा की जीतने का अनुभव अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो रिसोर्स थे, उनका अच्छा उपयोग किया।

भारत पहले ही टेस्ट और वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को धूल चटाई है, लेकिन कैरेबियाई टीम ने पहले टी20 मैच में भारत को हराकर दमदार वापसी की है। जीते के बाद कप्तान रोवमेन पॉवेल ने कहा, "इस तरह से सीरीज के पहले मैच को जीतना एक अच्छा अनुभव है। जब हमने भारतीय गेंदबाजों को देखा तो ऐसा लगा कि हमारे पास एक स्पिनर कम है, लेकिन हमारे पास जो भी रिसोर्स थे, हमें उसका अच्छा उपयोग करना था।"

जेसन होल्डर ने दी थी सलाह

रोवमेन पॉवेल ने कहा, "मुझे लगता है कि इस सीरीज का परिणाम इस बात से तय होगा कि हमारे बल्लेबाज मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को कैसा खेलते हैं। इस पिच पर बल्लेबाजी करना कठिन था। पावरप्ले में बल्लेबाज रन बना सकते थे, लेकिन बीच के ओवर में पिच धीमी हो जाती है। होल्डर ने जिस तरीके से गेंदबाजी की, वह शानदार था। उन्होंने ही हम सब से कहा था कि धीमी गेंदें डाली जाए।"

वेस्टइंडीज को मिली जीत

गौरतलब हो कि वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में वेस्टइंडीज ने 149 रन बनाए। रोवमेन पॉवेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 48 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक 39 रन बनाए। भारत 20 ओवर में 9 विकेट 145 रन ही बना सका।