Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs WI Highlights: भारत ने जीती सीरीज, आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया

Ind vs WI: भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 351 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पारी 151 रन पर सिमट गई।

By Geetika SharmaWed, 02 Aug 2023 03:22 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ind vs WI, 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच खेला गया। भारत ने वेस्टइंडीज को 200 से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी कर इस फैसले को गलता साबित किया। ईशान किशन ने 77 रन और शुभमन गिल ने 83 रन की पारी खेली। 

संजू सैमसन ने 51 रन का योगदान दिया। वहीं, सूर्यकुमार ने 35 रन बनाए। आखिर में हार्दिक पांड्या ने नाबाद रहते हुए 70 रन की पारी खेली। चार बल्लेबाजों के अर्धशतक से भारतीय टीम ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में ब्रैंडन किंग शून्य के स्कोर पर मुकेश कुमार के शिकार बने। दूसरा विकेट 7 के स्कोर पर गिरा। वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती झटके से नहीं उबर पाई और लगातार विकेट खोती चली गई। सात बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके। 

भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। वहीं, मुकेश कुमार को तीन विकेट मिला। दो विकेट कुलदीप के नाम रही, जबकि एक विकेट उनादकट के खाते में गई। पूरी वेस्टइंडीज की टीम 35.3 ओवर में 151 रन बनाकर सिमट गई।

IND vs WI 2nd वनडे मैच की Playing-11

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोटी, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडेन सील्स
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
2 Aug 20232:38:59 AM
Live Score Ind vs WI: भारत ने जीती सीरीज

 भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी वनडे मैच में 200 से मात दी। इसकी के साथ भारत ने 2-1 सीरीज अपने नाम कर ली। शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। मुकेश कुमार को तीन जबकि कुलदीप यादव को दो विकेट मिले। एक विकेट उनादकट के नाम रही। गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। वेस्टइंडीज की पूरी पारी 35.3 ओवर में 151 रन बनाकर सिमट गई।

2 Aug 20231:32:32 AM
Live Score Ind vs WI: कुलदीप ने लिए दो विकेट

 कुलदीप यादव ने 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को हार की कगार तक पहुंचा दिया। 24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 92 रन है। उसके सिर पर बड़ी हार का भी खतरा मंडरा रहा है।

2 Aug 202312:50:31 AM
Live Score Ind vs WI: वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

 वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मुकेश को तीन, उनादकट को एक, शार्दुल ठाकुर को दो विकेट मिल चुके हैं। एलिक अथानाज़े और यानिक कैरिया बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 55/6

2 Aug 202312:17:27 AM
Live Score Ind vs WI: वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

 भारत के 352 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत हुई है। तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मुकेश कुमार ने तीनों विकेट हासिल किए हैं। ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स और कप्तान शाई होप पवेलियन लौट चुके हैं।

9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 23/3

1 Aug 202311:10:39 PM
Live Score Ind vs WI: चार बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

 भारत की पारी समाप्त हो गई है। ईशान किशन, शुभमन गिल, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जड़े। भारत ने 50 ओवर में 351 रन का स्कोर बनाया। इस दौरान पांच विकेट गंवाए। रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। 

1 Aug 202310:14:23 PM
Live Score Ind vs WI: भारत का गिरा पांचवां विकेट

 भारत को पांचवां झटका लगा। शुभमन गिल शतक से चूक गए। वह 85 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने आए हैं। 

42 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 266/5  हार्दिक पांड्या 25 रन और सूर्यकुमार 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

1 Aug 20239:54:37 PM
Ind vs WI Live Score: शतक के करीब गिल

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 80 रन बनाए हैं। हार्दिक पांड्या 10 रन पर खेल रहे हैं। ऐसे में भारत का स्कोर 242 रन का 3 विकेट है। 

1 Aug 20239:35:02 PM
Ind vs WI Live Score: अर्धशतक पूरा करते ही पवेलियन लोट संजू

संजू सैमसन 51 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। वहीं गिल 76 रन के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं औऱ उनका साथ देने के लिए कप्तान पांड्या क्रीज पर आए हैं। 

भारत का स्कोर 227 पर 3 विकेट हो गया है। 

1 Aug 20239:28:12 PM
Ind vs WI Live Score: संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन ने वनडे में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सैमसन ने इसमें 4 छक्के और 2 चौके जड़े। भारतीय फैंस आज काफी खुश हैं। गिल 76 के स्कोर पर खेल रहे हैं।

Sanju 🔛 song! 👌 👌

This has been a cracking half-century ⚡ ⚡

Follow the match ▶️ https://t.co/boUPUpFuSr#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/7xvqyRN5Dq

— BCCI (@BCCI) August 1, 2023

 

भारत का स्कोर 31 ओवर में 223 रन पर 2 विकेट है। 

1 Aug 20239:13:01 PM
Ind vs WI Live Score: 200 हुआ भारत का स्कोर

आज भारतीय बल्लेबाजों ने त्रिनिदाद के तरौबा में ब्रायन लारा स्टेडियम में धमाल मचा दिया। पहले ईशान किशन और गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। अब गिल और संजू भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। संजू 34 और गिल 76 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 48 रन की साझेदारी हो गई है। 

भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 204 हो गया है। 

1 Aug 20238:52:58 PM
Ind vs WI Live Score: संजू का धमाल

संजू सैमसन ने आते ही धमाल मचाया और टीम के दो छक्के जड़े। सेमसन 4 गेंद पर 15 रन के साथ खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 172 पर 2 विकेट है। 

1 Aug 20238:48:11 PM
Ind vs WI Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं और वे 8 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए है। गिल 59 रन पर खेल रहे हैं। अब संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। भारत का स्कोर 155 पर 2 विकेट हो गया है। 

1 Aug 20238:37:24 PM
Ind vs WI Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

ईशान किशन 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। बल्लेबाजी के लिए गिल का साथ निभाने रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए हैं। शुभमन गिल 55 पर खल रहे हैं। गिल और किशन ने पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। 

भारत का स्कोर 144 पर 1 विकेट है। 

1 Aug 20238:21:22 PM
Ind vs WI Live Score: गिल ने पूरा किया अर्धशतक

शुभमन गिल ने आखिरी मैच में आखिर अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान किशन उनके साथ 63 पर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है।

3️⃣rd successive half-century in the ODI series for Ishan Kishan ✅

100-run opening stand between him & Shubman Gill ✅#TeamIndia off to a flying start in the third & final ODI 👏 👏

Follow the match ▶️ https://t.co/boUPUpG2HZ #WIvIND pic.twitter.com/PQpSWtnLGY

— BCCI (@BCCI) August 1, 2023

 

भारत का स्कोर इस समय बिना किसी नुकसान के 127 रन है। 

1 Aug 20238:03:32 PM
Live Score Ind vs WI: भारत का स्कोर 100 के पार

टीम इंडिया ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़ लिए हैं। ईशान किशन और शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सीरीज के तीनों मैचों में ईशान ने अर्धशतक जड़ा है। गिल 40 के निजी स्कोर पर खल रहे हैं। 

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 102 रन है। 

1 Aug 20238:00:26 PM
Live Score Ind vs WI: ईशान किशन ने जड़ा छक्का

ईशान किशन ने रोमारियो शेफर्ड को जबरदस्त छक्का जड़ा है। इसके साथ ही ईशान का स्कोर 49 रन हो गया है और गिल 38 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 98 रन हो गया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच भी 99 रन की साझेदारी हो गई है। 

1 Aug 20237:41:13 PM
Live Score Ind vs WI: भारत का स्कोर 50 रन

ईशान किशन और शुभमन गिल भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 65 रन की साझेदारी हो गई है। गिल 32 और किशन 30 के स्कोर पर खेल रहे हैं।  

1 Aug 20237:13:44 PM
Live Score Ind vs WI: शुभमन गिल ने खोला खाता

शुभमन गिल ने चौके के साथ अपनी पारी का आगाज किया है। ईशान किशन 11 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है।   

1 Aug 20237:05:36 PM
Live Score Ind vs WI: भारत की पारी हुई शुरू

भारत की ओर से एक बार फिर ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी का किया है। किशन ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर चौका लगाया। गिल ने अभी अपना खाता नहीं खोला है। 

1 Aug 20236:51:55 PM
Live Score Ind vs WI: भारत ने किए दो बदलाव

कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के बाद बताया कि अंतिम मैच के लिए टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। उमरान मलिक की जगह रुतुराज और अक्षर पटेल  की जगह उनादकट आए हैं।

A look at #TeamIndias Playing XI for the third and final ODI.

Two changes - Ruturaj Gaikwad and Jaydev Unadkat come in the XI for Umran Malik and Axar Patel. #WIvIND pic.twitter.com/WZHOXVARFb

— BCCI (@BCCI) August 1, 2023

भारतीय कप्तान ने कहा कि पिच अच्छी दिख रही है। पहले बल्लेबाजी करने से हमे एक अच्छा स्कोर खड़ा करने का मौका मिलेगा। 

1 Aug 20236:40:27 PM
Live Score Ind vs WI: पहले गेंदबाजी करेगी वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज ने टॉस जीता है और भारत की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप ने कहा कि हम पहले दबाजी करेंगे और पिच से जितना हो सके पायदा लेने की कोशिश करेंगे।

भारत की ओर से आज भी कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के लिए गए थे।

West Indies have won the toss and elect to bowl first in the ODI series decider.

Live - https://t.co/K4OdgD66PY… #WIvIND pic.twitter.com/aVEXKzFTJT

— BCCI (@BCCI) August 1, 2023

  

1 Aug 20236:33:40 PM
Live Score Ind vs WI: तीसरा और अंतिम मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीत आज वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीम मैच जीतने के इरादे से उतरेंगी और सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी।

When in Trinidad 🇹🇹... 🤝#TeamIndia | #WIvIND | @DJBravo47 pic.twitter.com/dBublUKGGz

— BCCI (@BCCI) August 1, 2023

 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us