विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दर्द से कराहते हुए भी कैसे भारत को दिलाई जीत? रिकॉर्डधारी शुभमन गिल ने 400+ रन चेज के फॉर्मूले का किया खुलासा

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:37 PM (IST)

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 405 रनों के विशाल स्कोर का सफलतापूर्व पीछा किया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने ...और पढ़ें

शुभमन गिल

शुभमन गिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि दोहरा शतक लगाते समय उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। गिल का मानना है कि उस दौरान उनके शरीर के हर हिस्से में ऐंठन हो रही थी। इसके अलावा उन्होंने 405 रनों के चेज पर भी खुलकर बात की है। गिल का कहना है कि कभी भी किसी मैदान पर 400 रन चेज करना आसान नहीं होता है।

दरअसल, वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इससे लग रहा था कि शायद टीम इंडिया इस पहाड़ पर न चढ़ पाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ही इकलौती ऐसी टीम थी, जिन्होंने 400 से अधिर रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। हालांकि, गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक के दम पर भारत ने इस लक्ष्य को 43.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

शुभमन गिल ने खोला राज

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए गिल ने अपने दोहरे शतक को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मेरे शरीर के हिस्से में अभी ऐंठन हो रही है। दोपहर में भी बहुत गर्मी थी। जिस तरह से वे बैटिंग कर रहे थे और जब हमारे 13 ओवर हुए थे, तो ऐसा लग रहा था कि हमने पहले ही 20-25 ओवर फील्डिंग कर ली है। मुझे लगता है कि ये बढ़िया गेम था।"

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "बोर्ड पर 400 रन थे और हमारे ऊपर थोड़ प्रेशर था। 400 रनों का पीछा करना कभी भी आसान नहीं होता है। चाहे विकेट कितना भी अच्छा हो, ग्राउंड कितना भी छोटा हो। मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं कि मैं अंत तक टिका रहा और टीम को मैच में जीत दिलाया। मैं गेम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटता हूं। पावरप्ले में हमारा टारगेट था कि अगर बिना कोई विकेट खोए 75-80 रन बना लेते हैं, तो ये हमारे लिए अच्छी शुरुआत होगी।"

भारत ने कैसे किया 405 रनों का पीछा?

गिल ने कहा, "गेंद पुरानी होने के बाद बैटिंग बहुत आसान हो जाएगी। मेरी तरफ बाउंड्री भी छोटी थी। इस वजह से हमने सोचा कि जब तेज गेंदबाज आएंगे, तो हम उस तरफ उन्हें टारगेट करेंगे। 25 ओवरों में मैंने सोचा कि अगर 200-120 रन बना लेंगे, तो हमारी स्थिति अच्छी होगी। हम वहां पर 230-240 के आसपास थे। हमारी कोशिश थी हम लगातार विकेट न खोएं और हम इसमें भी कामयाब रहे। पावरप्ले के बाद कभी भी प्रेशर हमारे ऊपर नहीं था बल्कि उनके ऊपर था।"

यह भी पढ़ें- IND vs SL Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देखने को मिलेगी? फ्री में ऐसे देखें भारत-श्रीलंका मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक, भारत ने सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्‍जा