विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएस धोनी की वजह से तीसरा वनडे हारी टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत के बाद शाई होप ने खोला बड़ा राज

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:45 AM (IST)

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की जीत के हीरो रहे कप्तान शाई होप ने कहा है कि बैटिंग ...और पढ़ें

एमएस धोनी के शब्दों ने फूंकी शाई होप में जान

एमएस धोनी के शब्दों ने फूंकी शाई होप में जान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा। शाई होप के बेहतरीन शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया और इतिहास रचा। विंडीज को जीत के लिए 352 रन बनाने थे जो उसने बना लिया और वनडे में अपने सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड बना दिया। सभी को लगा कि होप की वजह से टीम इंडिया को हार मिली है, लेकिन इसके असली जिम्मेदार तो एमएस धोनी थे।

होप ने मैच के बाद खुद इस बात का खुलासा किया और कहा कि धोनी से उन्हें जो सीख मिली थी उसके कारण ही वह भारत के खिलाफ मैच विजयी पारी खेलने में सफल रहे। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे। विंडीज ने 48.2 ओवरों में यह टारगेट हासिल कर लिया।

धोनी की सीख ने दिया जीत का मंत्र

होप ने वेस्टइंडीज की जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने 143 गेंदों पर 17 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 162 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के लिए विंडीज के कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद होप ने बताया कि जब वह विशाल टारगेट का पीछा कर रहे थे तब उन्हें धोनी की बात याद आई। होप ने कहा, "मेरी महान एमएस धोनी से बात हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके पास हमेशा उससे ज्यादा समय होता है जितना आप सोचते हैं। इसलिए हमने चेज को टुकड़ों में हासिल करने की कोशिश की। मुझे पता था कि भारत को पेनल्टी के चक्कर में फील्डर अंदर लाने होंगे इसलिए मैंने धैर्य बनाए रखा।"

सीरीज के प्रदर्शन से खुश

वेस्टइंडीज के कप्तान होप ने मैच के बाद कहा कि वह सीरीज में अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने तुकड़ों में अच्छी क्रिकेट खेली है। बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया। हम निरंतरता हासिल करना चाहते थे और हमारे बल्लेबाज निरंतर रहे। गेंदबाजी के नजरिए से देखा जाए तो उम्मीद है कि हम बेहतर करेंगे।"

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI: न्‍यू चंडीगढ़ में शाई होप ने तोड़ा भारतीय फैंस का दिल, राहुल-रोहित की पारी गई बेकार

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI Preview: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, सम्‍मान बचाने उतरेगी वेस्‍टइंडीज टीम