टीम का नहीं हुआ एलान फिर भी वैभव सूर्यवंशी के नाम से कांप रहे हैं कीवी कोच, चुनौती के शब्दों के पीछे दिखा खौफ!
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने कहा है कि वह वैभव सूर्यवंशी को उनके देश की तेज और उछाल भरी पिचों पर खेलते हुए देखना चाहते हैं।
-1790247943772_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में दिखाया जलवा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा लिया है। उनका नाम पूरे विश्व में छा गया है। हालांकि, संजू सैमसन के चलते उनका नियमित रूप से प्लेइंग-11 में खेलना मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी सामने वाली टीम उनके खिलाफ तैयारी करके आती हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच भी इसी मानसिकता से घिरे हुए दिखते हैं क्योंकि उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले ही 15 साल के इस बल्लेबाज को चुनौती दे डाली है।
भारत को अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है, लेकिन वैभव का सेलेक्शन तय माना जा रहा है। न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर भी इस बात को जानते हैं कि वैभव उनके देश आएंगे और इसलिए उन्होंने इस खिलाड़ी को चुनौती दे डाली है। हालांकि, देखा जाए तो इससे पता चलता है कि वैभव का खौफ हर टीम में बस चुका है।
'मैं उसे देखना चाहता हूं'
न्यूजीलैंड के कोच ने कहा है कि वह वैभव को खेलते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वैभव किस तरह से बदलते हुए हालात में खेलते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। उन्होंने कहा, "हां, मैं उन्हें यहां की पेस और उछाल भरी पिचों पर खेलते हुए देखना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि वह किस तरह से खेलते हैं। जो भी हो वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। आपने उन्हें आईपीएल में विश्व के दिग्गज गेंदबाजों पर हावी होते हुए देखा है। मुझे लगता है कि चुनौती हमेशा ये होती है कि आप कैसे बदलती परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाते हो। साथ ही हम अपनी घरेलू परिस्थितियों में उनके खिलाफ किस तरह की गेंदबाजी करते हैं।"
उनके अलावा भी अच्छे खिलाड़ी हैं
कीवी टीम के कोच ने कहा कि वैभव के अलावा भी भारतीय टीम के पास अच्छे खिलाड़ी हैं। बकौल वॉल्टर, "एक कोच के तौर पर, आप अपने खिलाड़ियों को दबाव वाली स्थिति में देखना चाहते हैं और साथ ही ये भी देखना चाहते हैं कि वह इस पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। अगर वैभव नहीं आते हैं तो भारत के पास उनके अलावा भी उनसे बेहतर खिलाड़ी हैं।"
