विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं उस रात सो नहीं सका था', ऐसा कौनसा फैसला था जिसने उड़ा दी थी गौतम गंभीर की नींद?

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:11 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने उस एक फैसले का जिक्र किया जिसके चलते उनकी रातों की नींद उड़ गई थी।

गौतम गंभीर की उड़ गई थी नींद

गौतम गंभीर की उड़ गई थी नींद 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गौतम गंभीर ने जब से भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है तब से वह लगातार आलोचनाओं में घिरे रहते हैं। उनके फैसले इसका कारण रहे हैं। हालांकि, गंभीर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक ऐसा फैसला था जिसके कारण गंभीर की नींद उड़ गई थी। ये फैसला उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर लिया था।

इंग्लैंड दौरे पर भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसी सीरीज में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया था। यही वो दिन था जब गंभीर रात में सो नहीं पाए थे।

संजू की जगह वैभव को चुना

गंभीर ने कहा कि जब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को टीम में चुना और संजू सैमसन को बाहर किया तब वह रात में ठीक से सो नहीं पाए थे। संजू वो खिलाड़ी थे जो टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप दिलाकर लाए थे। आखिरी तीन नॉकआउट मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं जो टीम की जीत में निर्णायक रही थीं।

गंभीर ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, "दो साल के मेरे सफर में ये इकलौती ऐसी रात रही है जब मैं सो नहीं सका था और मैंने ये बात संजू को भी बताई थी क्योंकि ये टी20 फॉर्मेट में मेरे कोचिंग करियर का सबसे मुश्किल फैसला था। वह वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे और तीन-चार मैचों के बाद आपको उनको बाहर करना पड़ रहा था।"

वैभव थे शानदार फॉर्म में

गंभीर ने कहा कि संजू को बाहर करना इसलिए पड़ा क्योंकि बाहर वैभव बैठे थे और वह शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने कहा, "आप जब टीम इंडिया के लिए खेलते हो या कोचिंग करते हो तो आप हर एक सीरीज जीतना चाहते हो। मैंने उनसे पूरी ईमानदारी से बात की थी और उनसे कहा था कि वैभव की शानदार फॉर्म के कारण ये फैसला लेना पड़ रहा है क्योंकि हमें रन बनाने वाला बल्लेबाज चाहिए। वह इस बात को लेकर सहमत थे। मेरे और संजू के बीच में ये बात हुई थी और ये बात अच्छी भावना में हुई थी।"

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्‍ते पर गौतम गंभीर ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, बोले- हमें एक-दूसरे की सोच पता है

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं टीम इंडिया के दिग्गज, कोच गौतम गंभीर ने बताई अंदर की बात