विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: अक्षर, अर्शदीप और रवि को यही कहूंगा...' Suryakumar ने इन खिलाड़ियों को दी खास सलाह, मुकेश को लेकर कही बड़ी बात

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 24 Nov 2023 08:00 AM (IST)

मैच के बाद सूर्यकुमार ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। सूर्यकुमार ने कहा कि सब ने अच्छा जवाब दिया ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। फोटो- एपी
सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने भी उनका बखूबी साथ दिया। सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो कि टीम के लिए सही साबित हुआ।

मैच के बाद सूर्यकुमार ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। सूर्यकुमार ने कहा कि सब ने अच्छा जवाब दिया है। अपनी कप्तानी पर कहा कि उन्हें गर्व है कि वह भारत की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान किशन और सूर्या के बीच हुई साझेदारी पर भी कप्तान ने खुलकर बात की।

टीम के प्रदर्शन पर कही बड़ी बात

सूर्यकुमार यादव ने कहा, हां इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती है मेरी कप्‍तानी की। शुरुआत में दबाव था, लेकिन सब ने अच्‍छा जवाब दिया। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं भारत की कप्‍तानी कर रहा हूं। पारी के ब्रेक के बाद मैंने यही कहा था कि हल्‍की ओस हो सकती है, लेकिन यह छोटा मैदान है, हम जब गेंदबाजी करने गए थे तो सोचा था कि 230 के करीब रन बन सकते हैं।

अक्षर-अर्शदीप और रवि बिश्नोई को दी खास सलाह 

सूर्या ने आगे कहा, अच्‍छा लग रहा है कि हमने अपना काम किया। ईशान किशन और मेरे बीच में यही बात हुई थी कि चेज को मत देखो बस 10 ओवर तक अपनी बल्‍लेबाजी करो और अंत में यह हमारे लिए फायदेमंद हुआ। मैदान पर हमें बहुत अच्‍छा समर्थन मिला। मैं अक्षर, अर्शदीप और रवि को यही कहूंगा कि गेम को लंबा मत खींचो। रिंकू सिंह जब से अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में आए हैं अच्‍छा करते आए हैं, यही उनकी खासियत है। मुकेश कुमार भी जिन्‍होंने अंतिम ओवर बेहद ही शानदार किया।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: Josh Inglis ने 47 गेंद पर ठोका टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला शतक, भारतीय गेंदबाजों की उधेड़ दी बखिया