विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुलझ गई गुत्थी! आखिर क्यों आर अश्विन को टीम इंडिया में किया गया शामिल, राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 21 Sep 2023 08:08 PM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कई अहम खुलासे किए। ...और पढ़ें

राहुल द्रविड़ ने अश्विन के सेलेक्शन पर किया बड़ा खुलासा।
राहुल द्रविड़ ने अश्विन के सेलेक्शन पर किया बड़ा खुलासा।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों प्रतिभागी टीमें विश्व कप से पहले इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देख रही हैं। इस सीरीज में जीत दर्ज कर भारतीय टीम एशिया कप 2023 में मिली शानदार जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने अश्विन के सेलेक्शन के पीछे के कारणों से पर्दा उठाया। द्रविड़ ने कहा कि अश्विन टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। वह हमेशा टीम की योजनाओं में थे।

राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा

टेस्ट में दुनिया ने नंबर-वन गेंदबाज आर अश्विन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ ने कहा, "अश्विन का अनुभव हमारे लिए अच्छा है। वह 8वें नंबर पर बल्ले से योगदान दे सकते हैं। वह हमेशा योजनाओं में रहते थे।"

पिछले साल जनवरी में खेला था मैच

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन भारतीय वनडे टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे थे। उन्हें एशिया कप के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था। उन्होंने आखिरी वनडे मैच पिछले साल जनवरी में खेला था। अश्विन ने साल 2022 में दो वनडे मैच खेले थे। अब वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें वनडे टीम में जगह दी गई है।

यह भी पढे़ं- "Team India के लिए अगला Virat Kohli होगा ये खिलाड़ी", पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

पहले 2 वनडे के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज

यह भी पढ़ें- 'हमें उस पर विश्वास है...' इस बल्लेबाज को मिलेगा 2 ODI मैच में मौका, Rahul Dravid ने किया खुलासा