विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान से हार के बाद झल्ला गए टीम इंडिया के कप्तान, इन लोगों को दिया दोष

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:38 AM (IST)

भारत को अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान से हार मिली, जिसके बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि टीम ने 20-30 रन कम बनाए।

भारतीय टीम को मिली हार (PC- Screenshot)

भारतीय टीम को मिली हार (PC- Screenshot)

HighLights

  1. भारत को अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान से हार मिली

  2. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बल्लेबाजों को 20-30 रन कम बनाने का दोषी बताया

  3. अर्जुन राजपूत के शतक के बावजूद टीम इंडिया 208 रन ही बना पाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह हार भारत के लिए अप्रत्याशित सी थी क्योंकि कम स्कोर के बाद भी टीम इंडिया जीत की ओर जाती दिख रही थी, लेकिन हमजा जहूर की पारी ने भारत के सपने को तोड़ दिया। इस हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बल्लेबाजों पर गुस्सा फोड़ा है।

भारतीय टीम कड़े संघर्ष के बाद अर्जुन राजपूत के 107 रनों के दम पर 208 रन बनाने में सफल रही थी। एक समय पाकिस्तान ने अपने पांच विकेट महज 61 रनों पर खो दिए थे। इसके बाद हमजा ने नाबाद 100 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिला दी।

बल्लेबाजों पर फूटा गुस्सा

मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य ने कहा है कि टीम ने 20-30 रन कम बनाए और यही भारत की हार की वजह रहे। लक्ष्य ने कहा, "हमारे रन कम पड़ गए। हमारे 20-30 रन कम थे, लेकिन अर्जुन ने अच्छी पारी खेली और काव्य पटेल ने भी अच्छा योगदान दिया। अगर कोई अर्जुन के साथ अंत तक टिका रहता तो टोटल और अच्छा हो सकता था।"

सुधारेंगे गलती

लक्ष्य ने कहा कि टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जो गलतियां की हैं उसे सुधारने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर, हम गलती सुधारने की कोशिश करेंगे। इस मैच से काफी सारे पॉजिटिव निकले। हम उन्हें आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम से काफी अच्छे प्रयास किए गए। वह 60 रनों पर ही पांच विकेट खो चुके थे। हम थोड़ी और अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन ओवरऑल यह अच्छा मैच था।"

यह भी पढ़ें- Ind U19 vs Pak U19: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से रौंदा, हमजा जहूर रहे जीत के हीरो

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अर्जुन राजपूत के शतक पर भारी पड़ा हमजा जहूर का सैकड़ा, भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली शिकस्त

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।