विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं वापस आऊंगा', टेस्ट टीम से निकाले जाने के बाद सामने आया मार्नस लाबुशेन का पहला रिएक्शन

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

मार्नस लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया। टीम से बाहर होने के बाद लाबुशेन ...और पढ़ें

मार्नस लाबुशेन ने वापसी पर दिया बयान

मार्नस लाबुशेन ने वापसी पर दिया बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मार्नस लाबुशेन का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन बेहद निराशानजक रहा, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, टीम से निकाले जाने के बाद भी लाबुशेन के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई है।

लाबुशेन का मानना है कि डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलकर वो अपना पुराना रिदम हासिल करेंगे और टीम में वापसी करने को देखेंगे। लाबुशेन पिछले तीन साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वो जुलाई 2023 के बाद से ही टेस्ट शतक नहीं जड़ पाए हैं।

क्वींसलैंड के लिए फिर से खेलेंगे लाबुशेन

फॉक्स स्पोर्ट्स के मुताबिक क्वींसलैंड के शेफिल्ड शील्ड मुकाबले से पहले लाबुशेन का कहना है कि पिछले कुछ सालों में उनपर काफी दबाव रहा है। हालांकि, अब वो इस पीरियड के दौरान क्रिकेट का आनंद उठाने के बारे में सोच रहे हैं।

लाबुशेन ने कहा, 'आपको क्रिकेटर के तौर पर पता होता है। आप दो साल के दबाव से निकलकर इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। आप इस मौके का फायदा उठाते हुए वापसी करते हो और क्वींसलैंड के लिए खेलते हो, यहां पर अपने समय का आनंदर उठाते हो क्वींसलैंड को मैच जिताने के तरीके तलाशते हो। रन बनाओ, खेल का मजा लो और ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी का रास्ता अपने आप खुल जाएगा।'

कोई शक नहीं, मैं वापसी करूंगा- लाबुशेन

लाबुशेन इस तरह की परिस्थिति में पहले भी रह चुके हैं। पिछले साल उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम से निकाल दिया गया था। मगर उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी की थी।

इस दौरान लाबुशेन का कहना है कि वो बिना किसी शक के वापसी करेंगे। मगर टीम में उनकी वापसी कब होगी ये उन्हें भी नहीं पता।

लाबुशेन ने कहा, 'मैंने पहले भी किया है और मुझे कोई शक नहीं हैं कि मैं फिर वापसी करूंगा। कब? किसे पता, लेकिन यही लक्ष्य और इच्छा है। इस समय, मेरा पूरा ध्यान क्वींसलैंड के साथ है कि मैं बतौर कप्तान, बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर के तौर पर टीम को जिताने में मदद कर सकता हूं।'

बिना शतक के लगातार 49 पारी

लाबुशेन का खराब प्रदर्शन साल 2023 जुलाई के बाद शुरू हुआ। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में शतक लगाया था। इसके बाद वो 26 टेस्ट और 49 पारियों में सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं।

हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो छह पारियों में सिर्फ 131 रन बना पाए। जिसकी वजह से उनका टीम से बाहर होना लगभग तय हो गया।

ओल्ड ट्रैफर्ड में साल 2023 में शतक लगाने के बाद लाबुशेन 26 टेस्ट खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 24.31 के औसत से 1094 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल है। लाबुशेन अब एक बार फिर डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में वापसी की राह देख रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि वो टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के साथ इतिहास रचने वाले विनोद कांबली थे कभी टीम इंडिया की जान, फिर बर्बाद हो गया करियर; फिल्मों में भी रहे नाकाम

यह भी पढ़ें- ऐसा पहली बार हुआ है 149 सालों में! अफगानी गेंदबाज ने पार की सारी हदें, नाम किया बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।