शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की चोट पर दिया अहम अपडेट, बोले - 'टीम इंडिया में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे'
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि हार्दिक पांड्या राष्ट्रीय टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट में ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या
HighLights
गिल ने हार्दिक पांड्या की चोट पर दिया अपडेट
गिल ने कहा कि हार्दिक पांड्या घरेलू क्रिकेट खेलेंगे
हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के बाद से कोई मैच नहीं खेला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हार्दिक पांड्या राष्ट्रीय टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे।
भारतीय टीम बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी। हार्दिक पांड्या की चोट के कारण भारतीय टीम की ताकत में कमी नजर आ रही है। भारतीय ऑलराउंडर ने अपना आखिरी मुकाबला आईपीएल में खेला था। इसके बाद से वो लगातार फिटनेस हासिल करने में संघर्ष कर रहे हैं और इस समय बीसीसीआई के सीओई में हैं।
पांड्या का इंतजार
यह पूछने पर कि हार्दिक पांड्या का टीम में क्या प्रभाव है तो कप्तान गिल ने कहा कि उनमें दुर्लभ क्षमता है कि नई और पुरानी दोनों गेंदों से गेंदबाजी कर सकते हैं। साथ ही वो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। पांड्या ने भारतीय वनडे टीम में नंबर-7 और नंबर-8 बल्लेबाज के रूप में अपनी साख बनाई। वो टीम को बेहतर फिनिश दिलाने के लिए जाने जाते हैं।
गिल ने कहा कि भारतीय टीम को अपने ऑलराउंडर की वापसी का इंतजार है। हालांकि, कप्तान ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। इससे एक बात साफ है कि हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
शुभमन गिल ने क्या कहा
सबसे पहली बात कि हार्दिक पांड्या शानदार ऑलराउंडर हैं। दुनिया में ऐसे ज्यादा खिलाड़ी नहीं, जिनमें इस तरह की शैली हो। एक गेंदबाज के नाते आप खेल के विभिन्न समय पर उनका उपयोग कर सकते हैं। वो नई और पुरानी दोनों गेंदों से कारगर साबित होते हैं। हमारी कई बार बातचीत हुई। वो दुर्भाग्यवश है कि चोटिल हैं। आईपीएल के बाद से उन्होंने खेला नहीं है। उम्मीद है कि वो जल्द वापसी करेंगे। वो जल्द ही घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। उम्मीद है कि भारतीय टीम के लिए भी वो जल्द खेलेंगे।
हार्दिक अपनी चोटों से परेशान
पांड्या की चोटों की शुरुआत आईपीएल 2026 से हुई। पीठ दर्द के कारण वो मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच नहीं खेल सके। भले ही वो टूर्नामेंट के अंत में लौटे, लेकिन उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 24 मई को रहा। बीसीसीआई के सीओई में उनका रिहैब जारी रहा।
जून में पांड्या को क्वाड्रीशेप्स दर्द हुआ, जिसके कारण वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए। फिर वो फिटनेस हासिल नहीं कर सके तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे। फिर घुटने की चोट ने भी उन्हें परेशान किया।
पांड्या का नाम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया ए क खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ए में आया था, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर आधारित थी। हालांकि, दाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण उनकी वापसी फिर टल गई। इस चोट के कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज से भी बाहर हुए।
अब उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या नवंबर में वापसी करके अपनी फिटनेस साबित करें और आगे चलकर भारत का वनडे प्रारूप में प्रतिनिधित्व करें।
यह भी पढ़ें- IPL 2027: पंजाब जाएंगे हार्दिक पांड्या, मुंबई में खेलेंगे अर्शदीप सिंह! सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।