विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिमाग नहीं है इनके पास', इंग्लैंड की हार पर बेन स्टोक्स की टीम पर भड़के पूर्व कप्तान, बैजबॉल की लगा दी क्लास

Published: Mon, 28 Oct 2024 12:06 PM (IST)

इंग्लैंड को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान में खेली ...और पढ़ें

बेन स्टोक्स की इंग्लैंड को हाल ही में पाकिस्तान के हाथों टेस्ट सीरीज में हार मिली है
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड को हाल ही में पाकिस्तान के हाथों टेस्ट सीरीज में हार मिली है

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तन के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद तीन मैचों की सीरीज हारने वाली इंग्लैंड पर पूर्व कप्तान जैफ्री बायकॉट ने गुस्सा जाहिर किया है। बायकॉट ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमकर आलोचना की है और उनकी बैजबॉल एप्रोज को घटिया बताया है। बायकॉट ने कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास दिमाग नहीं है।

इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हरा दिया था, लेकिन इसके बाद दोनों टेस्ट मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के स्पिनरों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दम निकल गया था। यही देख बायकॉट गुस्सा हुए हैं।

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: इंग्लैंड को हरा पाकिस्तान ने 30 साल बाद किया अनोखा काम, रावलपिंडी में रचा इतिहास

फ्लैट विकेट पर बनाते हैं रन

बायकॉट ने द टेलीग्राफ में एक कॉलम लिखा है जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की है। उन्होंने लिखा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे हैं और सिर्फ फ्लैट विकेट पर रन बनाकर खुश हैं। इससे आगे जाते हुए बायकॉट ने लिखा है कि इंग्लैंड की मौजूदा टीम कभी भी अच्छी टीम नहीं मानी जाएगी क्योंकि उन्होंने सभी तरह की पिचों पर अपने आप को साबित नहीं किया है। बायकॉट ने इस कॉलम का टाइटल England’s brainless Bazballers दिया है।

बायकॉट लिखते हैं, "अगर आप चाहते हैं कि आपको महान समझा जाए तो आपको गेम चलाना चाहिए और सभी तरह की विकेट पर रन करने चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी टीम को महान समझा जाए तो आपको सभी तरह के विकेटों पर जीत हासिल करनी होगी। ये टीम मौकों को गंवा रही है और इसके फ्लैट विकेट पर जीत हासिल करने वाली टीम के तौर पर नाम कमाने का डर है। टीम को बदलना होगा और सभी परिस्थिति में जीत हासिल करनी होंगी।"

इन बल्लेबाजों को बताया बेकार

बायकॉट ने आगे बढ़ते हुए इंग्लैंड के कुछ बल्लेबाजों के नाम लिए और कहा कि उनके पास स्पिनरों को खेलने की सही तकनीक नहीं है। उन्होंने कहा, "जैसे ही गेंद स्पिन होती है जैक क्रॉले, ओली पोप, हैरी ब्रूक और स्टोक्स सभी परेशान हो जाते हैं। वह गेंद को सख्त हाथों से खेलते हैं और उनके बैड-पैड में गैप रह जाता है। अगर ये लोग बाउंड्रीज नहीं लगाते हैं तो धैर्य खो बैठते हैं। स्पिन पिचों पर धैर्य और एकाग्रता सबसे अहम होती है।"

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: इंग्लैंड को पटक पाकिस्तान ने खत्म किया सूखा, 3 साल बाद घर में जीती टेस्ट सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।