'जब धूल थमेगी तब सच दिखेगा…', थरूर के ट्वीट के जवाब में कोच Gautam Gambhir ये क्या बोल गए?
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के एक ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ...और पढ़ें

Gautam Gambhir ने Shashi Tharoor को कहा धन्यवाद
HighLights
भारत ने 48 रन से जीता न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच
शशि थरूर के ट्वीट के जवाब पर क्या बोले कोच गौतम गंभीर?
गंभीर के ट्वीट के बाद क्यों बढ़ रहा विवाद!
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir reply to Shashi Tharoor: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के एक ट्वीट की चर्चा टीम इंडिया की जीत से ज्यादा हो रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से मुलाकात की थी और उनकी जमकर सराहना की थी।
उन्होंने गंभीर को "प्रधानमंत्री के बाद सबसे कठिन काम करने वाला व्यक्ति" बताया था। इस पर कोच गंभीर ने भारत की जीत के बाद जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए थरूर को धन्यवाद दिया।
थरूर के ट्वीट के जवाब में क्या बोले कोच Gambhir?
दरअसल, नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले हुई इस मुलाकात के बाद थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर गंभीर के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का पद एक ऐसा पद है, जिसमें बहुत ज्यादा दबाव और आलोचना झेलनी पड़ती है।
थरूर की इस प्रतिक्रिया पर कोच गौतम गंभीर ने 'X' पर लिखा,
बहुत-बहुत धन्यवाद @ShashiTharoor! जब धूल जम जाएगी, तो कोच के पास 'अनलिमिटेड अथॉरिटी' होने की सच्चाई और तर्क साफ हो जाएंगे। तब तक, मुझे उन लोगों के खिलाफ खड़ा किए जाने पर हंसी आती है जो मेरे अपने हैं और सर्वश्रेष्ठ हैं!
गौतम गंभीर
Thanks a lot Dr @ShashiTharoor! When the dust settles, truth & logic about a coach’s supposedly “unlimited authority” will become clear. Till then I’m amused at being pitted against my own who are the very best! https://t.co/SDNzLt73v5
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 21, 2026
गंभीर के इस बयान के बाद अब ये चर्चा तेज हो रही है कि क्या ये चयन समिति की तरफ उनका निशाना था। खासकर अजीत अगरकर की तरफ, लेकिन गंभीर ने किसी का कोई नाम नहीं लिया, ना ही किसी का जिक्र किया। ये कयास लगाया जा रहा है कि लगातार आलोचनाओं से घिरने के बावजूद भारत की जीत के बाद गंभीर अपने बयान से उन आलोचकों का जवाब दे रहे हैं या फिर वो इंटरनल सिस्टम की तरफ इशारा कर रहे हैं, जहां कोच चाहते हैं कि लोग सच जानें।
यह भी पढ़ें- क्या गंभीर सुन रहे हैं? R Ashwin ने गिनाई Shubman Gill की कप्तानी की बड़ी खामियां; धोनी-रोहित का भी किया ज्रिक
