विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: दिनेश कार्तिक ने पहले टेस्‍ट के लिए चुनी भारत की प्‍लेइंग 11, इन्‍हें बाहर करके फैंस को चौंकाया

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Wed, 08 Feb 2023 10:42 AM (IST)

Dinesh Karthik predicts playing 11 of India भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले ...और पढ़ें

दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल और कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा
दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल और कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहले टेस्‍ट से पूर्व फैंस में जानने की बेकरारी है मेजबान टीम अंतिम एकादश में किसे मौका देगी।

भारतीय टीम के कई क्रिकेटर्स पहले टेस्‍ट के लिए भारत की प्‍लेइंग 11 में अपनी पसंद बता चुके हैं। अब इस लिस्‍ट में भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम भी जुड़ गया है। दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि नागपुर टेस्‍ट में वो भारत के किन 11 खिलाड़‍ियों को एक्‍शन में देखना चाहते हैं।

दिनेश कार्तिक ने नागपुर टेस्‍ट के लिए भारत की प्‍लेइंग 11 चुनते हुए ओपनिंग की जिम्‍मेदारी रोहित शर्मा और केएल राहुल पर सौंपी। यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि शुभमन गिल को अधिकांश विशेषज्ञों ने रोहित शर्मा का उपयुक्‍त जोड़ीदार करार दिया था, लेकिन कार्तिक इससे सहमत नहीं हैं। कार्तिक को भरोसा है कि ओपनिंग में रोहित के साथ केएल राहुल सफल होंगे।

विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने मिडिल ऑर्डर में चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और केएस भरत पर भरोसा जताया है। कार्तिक के मुताबिक ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव अपने 360 डिग्री शॉट्स से ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम कर सकते हैं। सूर्या को अगर मौका मिलता है तो यह उनका टेस्‍ट डेब्‍यू होगा। केएस भरत को कार्तिक ने विकेटकीपिंग के लिए उपयुक्‍त करार दिया। इसका मतलब है कि इशान किशन को अपने मौके का इंतजार करना होगा।

गेंदबाजी में कुलदीप बाहर

दिनेश कार्तिक ने अपनी प्‍लेइंग 11 में उम्‍मीद के मुताबिक तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। स्पिनर्स में कार्तिक ने रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है। जडेजा और पटेल का गेंदबाजी करने का तरीका काफी हद तक समान है, लेकिन फिर भी कार्तिक इस संयोजन के साथ जाना पसंद कर रहे हैं। इसका मतलब है कि कुलदीप को अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा।

वहीं तेज गेंदबाजों में कार्तिक की पसंद मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज की जोड़ी है। दोनों तेज गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं।

दिनेश कार्तिक की पसंदीदा प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: स्पिनरों के हाथ होगी जीत की चाभी, भारत-ऑस्‍ट्रेलिया ने चार स्पिनर्स को दी है स्‍क्‍वाड में जगह

यह भी पढ़ें: भारतीय बल्‍लेबाजों को सताया डर, अभ्‍यास के समय एक या दो नहीं बल्कि 9 स्पिनर्स का लिया सहारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।