विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज थे नर्वस, बताया संजू में है युवराज जैसी 6 छक्के लगाने की क्षमता

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2022 10:29 AM (IST)

IND vs SA 1st ODI भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के ...और पढ़ें

IND vs SA 1st ODI: संजू सैमसन, विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
IND vs SA 1st ODI: संजू सैमसन, विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में आखिरी ओवर के रोमांच में टीम इंडिया को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन टीम केवल 240 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में जीत के लिए टीम इंडिया को 30 रन बनाने थे लेकिन संजू सैमसन 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन ही बना पाए।

नर्वस थे साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस आखिरी ओवर के रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन नर्वस थे। उन्होंने कहा कि जब कगिसो रबादा ने 39वें ओवर में नो बॉल डाली तो वह काफी नर्वस फील कर रहे थे उन्हें लगा कहीं फिर युवराज की तरह सैमसन भी 6 गेंदों पर 6 छक्के न लगा दें। 

युवराज के तरह 6 छक्के लगा सकते हैं संजू

डेल स्टेन ने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने उन्हें आइपीएल में खेलते देखा है। उनमें युवराज जैसी क्षमता है और वह 6 गेंदों पर 6 छक्के भी लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि "शम्सी आखिरी ओवर डालने वाले थे इस बारे में उन्हें पहले से पता था। साथ ही वह यह भी जानते थे कि आज उनका खराब दिन रहा है। मैं नर्वस था जब रबादा ने नो बॉल डाली क्योंकि संजू इस तरह के खिलाड़ी हैं जिसमें युवराज जैसी क्षमता है और वह 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा सकते हैं जब एक ओवर में 30 से अधिक रन बनाने हों।"

दोनों देशों के बीच दूसरा मैच रांची में 9 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा जहां टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह सीरीज में वापसी करे।

यह भी पढें-BCCI अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली की विदाई तय, रोजर बिन्नी बने इस पद के नए दावेदार

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ने बताया कहां हो गई चूक नहीं तो जीत जाते मैच