Move to Jagran APP

T20 WC 2022: रोहित की कप्तानी को लेकर BCCI अध्यक्ष ने कहा- धौनी से नहीं की जा सकती तुलना

भारत के हालिया प्रदर्शन के को देखते हुए BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने रोहित की कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि रोहित की तुलना एमएस धोनी से नहीं की जा सकती। सभी के अपने-अपने तरीके होते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarPublished: Sat, 05 Nov 2022 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 04:50 PM (IST)
रोजर बिन्नी ने रोहित की कप्तानी पर दिया धौनी वाली जवाब।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बहुत करीब है। याद हो कि रोहित शर्मा इस टी20 विश्व कप में उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 2007 का वर्ल्ड कप खेला था। 2007 में धौनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जीता था। उसके बाद से कभी खिताब नहीं जीत सका। इस बार भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने से एक जीत दूर है।

loksabha election banner

भारत के हालिया प्रदर्शन के को देखते हुए BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने रोहित की कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, रोहित की तुलना एमएस धोनी से नहीं की जा सकती। सभी के अपने-अपने तरीके होते हैं। दरअसल बीसीसीआइ अध्यक्ष रोजर बिन्नी शुक्रवार को चेन्नई में तमिलनाडु क्रिकेट संघ के 90वें वार्षिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।

धौनी और रोहित की कप्तानी पर पूछा गया था सवाल

वहां पत्रकारों ने रोजर बिन्नी को रोहित की कप्तानी की तुलना धौनी और कपिल देव से करने के लिए कहा गया। बिन्नी ने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी फिर कहा कि “सभी ने अपने-अपने तरीके से टीम का नेतृत्व किया। रोहित एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई मैच खेले हैं और कई परिस्थितियों को देखा है। हर किसी का अलग तरीका होता है। धोनी बिल्कुल अलग हैं, आप उनकी तुलना कपिल या गावस्कर से नहीं कर सकते। हर किसी का काम करने का तरीका अलग होता है।”

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत खेलेगा ग्रुप का आखिरी मैच

बात दें कि भारत रविवार को मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेलेगा। अगर भारत जीत जाता है, तो वह ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड अब तक सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र टीम है।

यह भी पढ़ें- Ind vs Zim: रिकी पोंटिंग को अश्विन ने दिया जवाब, कहा- टी20 में कुछ भी पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.