विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में BCCI के मजबूत टीम भेजने के फैसले का सपोर्ट; पूर्व क्रिकेटर ने वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी की बात

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:20 PM (IST)

पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमन ने एशियाई खेलों में मजबूत भारतीय क्रिकेट टीम भेजने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

खेल संवाददाता, नई दिल्ली। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट टीम में कुछ खिलाड़ियों के चयन पर सवालों के बीच पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमन ने कहा कि भारत क्रिकेट की बड़ी ताकत है और उसके फैसलों पर दुनिया की नजर रहती है। इसलिए एशियाड को पूरा सम्मान देते हुए सर्वश्रेष्ठ टीम भेजना जरूरी था।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से आयोजित बातचीत में रमन ने कहा कि एशियाई खेलों में मजबूत टीम भेजना सकारात्मक कदम है। भारत इस मंच के जरिए क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने और एशियाई खेलों को और बड़ा बनाने में भी योगदान दे सकता है। रमन ने कहा कि मौजूदा एशियाड टीम में ज्यादातर खिलाड़ी अनुभवी हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी और कुछ अन्य खिलाड़ियों के लिए यह सीखने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण मंच है।

कार्यभार प्रबंधन जरूरी

रमन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बढ़ते कार्यक्रम के बीच खिलाड़ियों का कार्यभार प्रबंधन भारतीय क्रिकेट के लिए अहम मुद्दा बनता जा रहा है। तीनों प्रारूप नियमित रूप से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी चुनौती है और इसी वजह से रोटेशन तथा प्रारूप विशिष्ट योजना पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

खिलाड़ी या तो दोनों सफेद गेंद वाले प्रारूप खेलें या एक सफेद गेंद प्रारूप के साथ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दें। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक प्रारूप को प्राथमिकता देकर दूसरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। टीम का लक्ष्य तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करना होना चाहिए, लेकिन हर खिलाड़ी को तीनों में लगातार खिलाना जरूरी नहीं है।

यह भी पढ़ें- ICC ने क्रिकेट के नियमों में किया कई बदलाव, बल्लेबाजों को मिली राहत; अब दिन के टेस्ट मैचों में भी दिखेगी पिंक बॉल

यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्‍तान 10 अक्‍टूबर को भिड़गें, यहां देखें टीम इंडिया के ODI World Cup का पूरा कार्यक्रम